25 लाख की फिल्म ने कमाए थे 5 करोड़, 'जय संतोषी मां'की एक्ट्रेस का आशीर्वाद लेने वालों की घर पर लग जाती थी भीड़

anita guha

साल 1975 में सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज की गई. जो कि उस दौर की सबसे कम बजट वाली फिल्मों में शुमार थी. लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बस गई. दरअसल आपको बता दें कि 1970 के दशक में धीरे-धीरे जनता के बीच में फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा था और एक ऐसा वक्त आया जब सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड दिखने लग गए. इतना ही नहीं मुंबई के सिनेमाघरों के पास के जितने भी ग्रामीण इलाके थे वहां के लोग बैल गाड़ियों में बैठकर शो को देखने के लिए आया करते थे.

Recommended Video

Actress Nutan Behl के सालों पुराने बंगले का एक हिस्सा गिरा, भारी बारिश बनी वजह| FilmiBeat

25 लाख के बजट में बनी फ़िल्म ने इकठ्ठा किया 5 करोड़ का कलेक्शन

यहां तक कि आपको बता दें कि नहीं कुछ लोग तो ऐसे थे जो सिनेमाघरों के बाहर मिठाई बांटते हुए नजर आए और उनकी श्रद्धा ऐसी थी कि सिनेमा घर के अंदर जाने से पहले जूते चप्पल भी बाहर छोड़कर जाते थे. लेकिन ऐसा शायद ही बहुत कम हुआ होगा कि किसी फिल्म के लिए ऐसा क्रीम दर्शकों के बीच में बना हो. बता दें कि जिसकी हम बात कर रहे हैं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड रुपए का कलेक्शन इकट्ठा किया. उस दौर में इस फिल्म की लागत सिर्फ 25 लाख रुपए थी.

फ़िल्म के म्यूजिक के दीवाने हुए थे दर्शक

दरअसल आपको बता दें कि हम 1975 में रिलीज हुई 'जय संतोषी मां' फिल्म की बात कर रहे हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर विजय शर्मा थे. वही इस फिल्म की कहानी आर प्रियदर्शी ने लिखी थी. बता दें कि इस फिल्म के प्रड्यूसर सतराम रोहरा रहे थे. इस फिल्म में लीड किरदार में कानन कौशल, आशीष कुमार, त्रिलोक कपूर, भारत भूषण और कबीर खान नजर आए. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक भी लोगों को काफी पसंद आया और काफी पॉपुलर हो गया था.

फ़िल्म के माध्यम से संतोषी मां की महिमा का हुआ विस्तार

इतना ही नहीं आपको बता दें कि 'जय संतोषी मां' फिल्म में अनीता गुहा ने संतोषी माता का किरदार निभाकर हर किसी के दिलों में जगह बना ली. इस फिल्म के माध्यम से पूरे देश को संतोषी मां की महिमा जानने का मौका मिला. यहां तक कि आपको बता दें कि इस किरदार में अनीता गुहा को काफी ज्यादा पॉपुलर कर दिया था. एक वक्त ऐसा भी आया जब कई सारे फैंस अनीता गुहा के घर उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गए. इतना ही नहीं सड़क पर अगर एक्ट्रेस मिल जाती तो उनके पाँव छूने लग जाते थे. अनीता गुहा ने इंडस्ट्री में कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें असल पहचान 'जय मां संतोषी' फिल्म से ही मिली थी.

Read more about: anita guha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X