..................... Fans used to fall in love with Gracy Singh simplicity, she ruined her career by working in a deshdrohi film - Hindi Filmibeat

22 साल पहले इस हसीना ने अपनी मुस्कुराहट से जीता था सभी का दिल, एक गलती ने बर्बाद किया करियर

Gracy Singh

ग्रेसी सिंह हमेशा से ही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रही है। इतना ही नहीं उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। उनकी मासूम सी छवि हर किसी को मोहित कर गई थी। बता दें कि ग्रेसी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 24 साल पहले यानी कि 1999 में की थी। सबसे पहले उन्होंने 'हु तू तू' फ़िल्म में काम किया था। बता दें कि इस फिल्म को निर्देशक गुलजार ने किया था। 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'लगान' से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

इंडस्ट्री में ग्रेसी को मिली सफलता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'लगान' फिल्म के बाद में ग्रेसी सिंह के पास में फिल्मों के ऑफर आने लगे। जिसके बाद में उन्होंने अरमान, पहली नजर का पहला प्यार और हम आपके दिल में रहते हैं जैसी फिल्मों में काम किया। जिसके बाद में दोबारा से उन्हें डायरेक्टर प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' से सफलता प्राप्त हुई। इस फिल्म में वह अजय देवगन के ऑपोजिट में नजर आई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई। जिसके बाद में ग्रेसी सिंह को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में भी देखा गया। जिसमें उनकी जोड़ी संजय दत्त के साथ में काफी पसंद की गई थी।

ग्रेसी की एक फिल्म के चलते हुए बुरी हालत

बता दें कि ग्रेसी सिंह का करियर 2001 से लेकर 2006 तक काफी जबरदस्त चला। लेकिन एक्ट्रेस की एक गलती उनके करियर को ले डूबी। कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह ने साल 2008 में एक्टर केआरके की फिल्म 'देशद्रोही' ने काम किया। इसी फिल्म के कारण उनका पूरा करियर डूब गया। इस बात को ग्रेसी ने खुद भी कबूला है कि इस फिल्म में काम करने के बाद में उनका कैरियर बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि 2008 में 'देशद्रोही' फिल्म में काम करने के बाद में उन्हें कभी भी किसी अच्छी फिल्म का ऑफर नहीं मिला। अब वह एक साध्वी के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Read more about: gracy singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X