फैंस ने शाहरुख खान से की ऐसी डिमांड कि सुनकर खुद पठान भी बोल उठेंगे, let's धूम मचाओ...

Shah Rukh Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने ग्लोबली करीब 700 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और कहा जा रहा है कि यह फिल्म सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है। अपने पिछले 30 सालों के फिल्मी करियर के दौरान शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता रहा है। कभी ये फैंस मन्नत के बाद 'बादशाह...बादशाह...वापस आया बादशाह' के नारे लगाते हैं तो कभी सिनेमा हॉल में 'पठान' के गाने झुमे जो पठान... पर झुमते नजर आते हैं। जब फिल्म 'जीरो' फ्लॉप हुई तो कुछ लोगों ने तो शाहरुख खान को ट्रोल किया लेकिन शाहरुख के लॉयल फैंस ने इसे महज एक फिल्म माना और उनपर भरोसा जताया था। अब 'पठान' के सुपरहिट होते ही फैंस ने शाहरुख खान से ऐसी डिमांड रख दी है कि खुद शाहरुख खान भी धूम मचाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

फिल्म 'पठान' में बतौर एक्शन हीरो नजर आए शाहरुख खान के दीवाने उन्हें 'धूम' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'धूम 4' में देखने के लिए बेताब हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को 'धूम 4' का हिस्सा बनाने के लिए पोल आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में शाहरुख खान के फैंस अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें 'धूम 4' में कास्ट करने के लिए पोस्ट कर रहे हैं। फैंस ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और आमिर खान को भूलकर 'धूम' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में नेगेटिव रोल में शाहरुख खान को देखना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर 'पठान 2' को बनाने की डिमांड के साथ ही फैंस शाहरुख खान के साथ 'धूम 4' को भी बनाने की भी डिमांड रख रहे हैं। हालांकि शाहरुख को इस फिल्म में लेने की डिमांड नयी नहीं है। आमिर खान की 'धूम 3' के रिलीज होने के बाद ही शाहरुख खान के साथ इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने की डिमांड फैंस ने की थी। लेकिन उस समय तक शाहरुख खान का एक्शन हीरो वाला पठान लुक सामने नहीं आया था। अब जब 'पठान' की आंधी में अच्छी-अच्छी फिल्में भी पानी भरती नजर आ रही हैं तो 'धूम 4' में शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाने का डिमांड एक बार फिर से उठाया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने 4 साल के गैप के बाद 'पठान' से फिल्मी पर्दे पर वापसी की है। इसके बाद शाहरुख की फिल्म 'जवान' और 'डंकी' पाइपलाइन में है जो इसी साल रिलीज होने वाली है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X