लव ट्रायंगल पर बनी इन फिल्मों को फैंस ने लिया हाथों-हाथ

एक फूल दो माली, एक अनार सौ बीमार और भी ना जाने क्या-क्या। किसी भी लव स्टोरी में अगर ट्रायंगल आ जाता है तो उनके लिए ऐसे ही मुहावरों का इस्तेमाल किया जाता है। रियल लाइफ में भले ही किसी को अपनी लव स्टोरी में ट्रायंगल पसंद ना हो लेकिन फिल्मों में जितनी बार लव ट्रायंगल पर आधारित किसी फिल्म की कहानी को दिखाया जाता है, दर्शकों को वह पसंद आता है। लव ट्रायंगल वाली फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा से लेकर रणबीर कपूर तक नजर आ चुके हैं। लव ट्रायंगल पर बॉलीवुड में बनी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और उन्हें खूब पसंद किया है।

मुझसे शादी करोगी :
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया था। फिल्म में अपने प्यार को पाने का कंफ्यूजन तो था ही और उस कंफ्यूजन की वजह से गुदगुदाने वाले सीक्वेंस भी तैयार हुए थे।

स्टूडेंट ऑफ द इयर :
इस फिल्म से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में इन तीनों न्यूकमर एक्टर्स के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया था। इसके साथ ही फिल्म में ऋषि कपूर भी एक यूनिक किरदार में नजर आए थे।

बर्फी :
रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म 'बर्फी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अनुराग बसु की इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक गूंगे लड़के का किरदार निभाया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो ऑटिज्म का शिकार है।

कॉकटेल :
फिल्म 'कॉकटेल' की कहानी में कोई नयापन नहीं था। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के बीच लव ट्रायंगल दिखाया गया था। फिल्म के डायलॉग और सभी एक्टर्स की दमदार एक्टिंग की बदौलत यह फिल्म दर्शकों को पसंद आयी।

दोस्ताना :
फिल्म 'दोस्ताना' गे-लव स्टोरी पर आधारित है लेकिन फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम के बीच लव ट्रायंगल भी दिखाया गया। एक फ्लैट में एक लड़की और दो लड़के रहते हैं और दोनों लड़कों को उस लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन फिल्म में अंत में एक ट्विस्ट भी आता है।

गुंडे :
यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी है। फिल्म 'गुण्डे' में दो दोस्तों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है और इससे दोनों दोस्तों को कोई परेशानी नहीं है। अब लड़की का दिल जो जीत सका, लड़की उसे मिलने वाली होती है लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो सबको चौंका देता है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच लव ट्रायंगल की कहानी दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications