मन्नत में चोरी से घुसा फैन, स्वीमिंग पूल में नहाया, जाते जाते कर दी शाहरुख खान की बेइज्जती!

shahrukh khan

इंडस्ट्री का किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैँ। लेकिन कई बार अपने चहीते सितारों के लिए फैंस ऐसा कुछ कर जाते हैं जो कि हैरान करने वाला होता है। ऐसी ही एक कहानी इस वक्त हम आपको बताने वाले हैं।

ये किस्सा खुद शाहरुख खान ने साझा किया था। उन्होने बताया था कि कैसे एक क्रेजी फैन उनके बंगले मन्नत में घुस आया था। चुपचाप घुसे इस शख्स ने घर में कई एक्टिविटी की थी और किंग खान की बेइज्जती भी कर डाली थी।

शाहरुख खान ने जब ये किस्सा सुनाया था तो लोग खूब हंसे थे और हैरान थे कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। इस दौरान शाहरुख खान आप की अदालत में थे और काफी मस्ती के मूड में थे।

क्या बोले शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा, ''आज आपको एक ऐसा वाकिया बताऊंगा जिसपर यकीन करना मुश्किल है। मैं इस घटना इतना चौंक गया था कि क्या कहें। ये मेरे बर्थडे के समय की बात है, कुछ जर्नलिस्ट मेरा इंटरव्यू लेने आए थे। लेकिन उनके सहारे एक शख्स भी चोरी छुपे अंदर आ गया था। मैं शॉक्ड हो गया था, हमारा कुछ इंटरव्यू था या बर्थडे था तो काफी सारे जर्नलिस्ट्स आए थे और उसका फायदा उठाते हुए एक शख्स चोरी छुपे आ गया, फिर उन्होने मेरे स्वीमिंग पूल में नहाया और बकायदा कपड़े बदले। सिक्योरिटी गार्ड ने जब उनसे पूछा कि क्या कर रहे हो? तो शख्स ने कहा, कुछ नहीं मैं तो बस उस पानी में नहाने आया था जिसमें शाहरुख खान नहाता है।''

जाते जाते कर दी बेइज्जती

शाहरुख खान ने कहा, ''इतना बताने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने मेरे पास फोन किया और पूरी माजरा बताया। तब मैने कहा उनको रोको मैं मिलने आता हूं। तो उस फैन ने कहा कि मिलना विलना नहीं है, ज्यादा फ्री मत हो मेरे साथ। मैं बस नहाने के लिए आया था।'' शाहरुख खान की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगे थे। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि फैंस इस तरह की हरकतें कर डालते हैं जो कि यकीन करने लायक नहीं होता।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X