..................... Famous lyricist Gulzar married 13 years younger actress Rakhee and broke up after 1 year - Hindi Filmibeat

खुद से 13 साल छोटी हसीना से रचाई शादी, रखी ये बड़ी शर्त, हाथापाई तक पहुंची बात, 49 साल से अकेले हैं गुलज़ार

Gulzar

गुलजार को बॉलीवुड का सबसे जाना माना सितारा माना जाता है और आपको बता दें कि वह एक दूर नहीं बल्कि हर पीढ़ी के दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं. गुलदार ने बतौर एक गीतकार, निर्देशक और स्क्रीन राइटर हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई. उनका जन्म पाकिस्तान के दिनों में रहने वाले एक सिख परिवार में हुआ और भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद में वह मुंबई पहुंच गए थे. लेकिन आज हम आपको गुलजार के जीवन से जुड़ी हुई कुछ बातों के बारे में बताने वाले हैं.

चोरी छुपे लिखा करते थे कविताएं

गुलजार को बचपन से ही कविताएं लिखने का काफी शौक रहा करता था. लेकिन उनके पिता और भाई यह चाहते थे कि वह यह सब छोड़कर स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान दें. इसी वजह से वह छुप कर लिखा करते थे और उन्होंने अपना असल नाम संपूर्ण सिंह कालरा बदलकर गुलदार रख दिया. यही एक कारण था कि उनकी कविताओं की वजह से उन्हें धीरे-धीरे गुलदार का नाम मिल गया.

गुलज़ार ने राखी से रचाई थी शादी

एक वक्त आया जब दिग्गज गीतकार एक्ट्रेस राखी पर अपना दिल हार बैठे और साल 1973 में उन्होंने शादी रचा ली. राखी से शादी करने से पहले उन्होंने एक शर्त रख दी थी और वह थी कि वह फिल्मी दुनिया में नहीं काम करेंगी. गुलजार की शर्त को मान कर राखी ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया. इसके बावजूद दोनों के बीच का रिश्ता कुछ खास अच्छा नहीं चला.

फिल्मों में काम करने को लेकर टूटा रिश्ता

जिसके बाद में फिल्म कभी-कभी में यश चोपड़ा चाहते थे कि राखी को कास्ट किया जाए. लेकिन राखी अपने पति से वादा कर बैठी थी कि वह फिल्मों में काम नहीं करेगी और इसी वजह से वह इस फिल्म के लिए हां नहीं कर पा रही थी. गुलजार से जब राखी ने फिल्म में काम करने की बात कही तो दोनों के बीच में अनबन शुरू हो गई यहां तक कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. यही एक वजह थी कि दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली और दोनों का रिश्ता टूट गया.

बेटी के कारण नहीं ले पाए तलाक

गुलजार में राखी से तलाक नहीं लिया और वह 49 सालों से अकेले ही अपनी जिंदगी जी रहे हैं. बताया तो यह भी जाता है कि वह अपनी बेटी मेघना गुलजार की वजह से तलाक नहीं ले पाए. दिग्गज गीतकार और निदेशक कहे जाने वाले गुलजार का निजी जीवन काफी ज्यादा उथल-पुथल भरा रहा. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया था.

Read more about: gulzar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X