बॉलीवुड में आग की तरह फैल रहा कोरोना वायरस, ये फेमस फिल्म हस्तियां Corona पॉजिटिव
कोरोना वायरस की चपेत में तमाम फेमस पर्सनैलिटी भी आ चुके हैं। लंदन, जर्मनी, स्पेन, अमेरिका में आग की तरह कोरोना महामारी फैल रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां भी कोरोना की चपेत से नहीं बच पाई हैं।
वहीं इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड की तमाम फेमस शख्सियत भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। तमाम हस्तियों के नाम इस लिस्ट में जुड़ गए हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे या अभी हैं।
एक्टर पूरब कोहली, कनिका कपूर, शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दोनों बेटियों समेत कई शख्सियत कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

कोरोना वायरस के खौफ के चलते बॉलीवुड सितारे घर में बंद होने को मजबूर हैं। ऐसे में वह फैंस से भी यही दरख़ास्त कर रहे हैं कि सभी लॉकडाउन का पालन करें और घर में रहें।


Click it and Unblock the Notifications











