हिन्दू से बने क्रिश्चियन, खूब किया स्ट्रगल, आज बड़े-बड़े एक्टर्स को उंगलियोंपर नचाता है ये स्टार

Remo D Souza Turned Hindi To Christian: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना बहुत मुश्किल है और लोगों को ऐसा करने में सालों साल लग जाते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसे कोरियोग्राफर के बारे में बताने वाले हैं, जिनका बचपन गरीबी में बीता। लेकिन आज वह बड़े-बड़े सितारों को अपनी उंगलियों पर नाचने में सक्षम है। इस कोरियोग्राफर ने हिंदू धर्म से क्रिश्चियन धर्म को अपनाया।
अगर आप अभी तक इस कोरियोग्राफर को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं रेमो डिसूजा की। रेमो डिसूजा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए काफी मेहनत की है। उनका जन्म 2 अप्रैल 1972 में बेंगलुरु में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात से पूरी की और उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है।
रेमो डिसूजा के दोस्त उन्हें रेमो कहकर बुलाते थे। इसीलिए मुंबई में करियर बनाने के लिए उन्होंने दोस्तों द्वारा दिया गया नाम रेमो को अपना लिया था। वैसे तोइनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ लेकिन बाद में इन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया। इसके पीछे भी बड़ी वजह बताई जाती है। दरअसल e24 की एक रिपोर्ट के अनुसार रेमो डिसूजा का बचपन काफी ग़रीबी में बीता।
रेमो डिसूजा गरीबी की मार को झेलते झेलते पूरी तरीके से परेशान हो चुके थे। जिसके चलते उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़ ईसाई धर्म अपना लिया था। हालांकि इसको लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं कहा गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की। रेमो डिसूजा को शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' के गाने 'मेरी महबूबा' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर देखा गया।
रेमो डिसूजा ने जब रामगोपाल वर्मा की ब्लॉकबस्टर फिर में 'रंगीला' में कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करने का मौका मिला तो उनकी किस्मत रातों-रात चमक गई। उन्होंने संजय दत्त की फिल्म 'कांटे' का एक गाना 'इश्क समंदर' को भी कोरियोग्राफ किया था। यह गाना सुपर डुपर हिट साबित हुआ था और धीरे-धीरे बॉलीवुड में रेमो की डिमांड बढ़ती चली गई।
रेमो डिसूजा अब बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुके हैं और कई सारे डांस रियलिटी शोज को भी जज करते नजर आते हैं। एक वक्त था जब वह पाई-पाई के मोहताज थे और आज के वक्त में वह करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। कोरियोग्राफर तकरीबन 58 करोड रुपए के मालिक बन चुके हैं। उनके पास में कई सारी लग्जरी गाड़ियां हैं और मुंबई में वह बहुत ही लैविश लाइफ जीते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











