इस हीरोइन को वेश्यावृति की वजह से हुआ था AIDS, इन सितारों की भी HIV से हुई गंदी मौत

famous celebs suffered and died because of aids actress AIDS infection due to prostitution

वैसे तो 1 दिसंबर 1988 को विश्व एड्स दिवस पहली बार मनाया गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस दिवस का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन को मनाने का सिर्फ एक ही मात्र उद्देश्य है कि एचआईवी या एड्स से पीड़ित लोगों की मदद की जाए। इतना ही नहीं एड्स से जुड़ी हुई अफवाहों को दूर करने से लेकर लोगों को शिक्षित किया जाए। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं जो इस बीमारी के शिकार हुए।

पेड्रो जमोरा

पेड्रो जमोरा अमेरिका के एक मशहूर टीवी सेलिब्रिटी रह चुके हैं। हालांकि वह इस दुनिया में नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने खुलकर अपने गे होने की बात को भी स्वीकार लिया था। वह एड्स से पीड़ित थे और उनकी 11 नवंबर साल 1994 में मौत हो गई थी।

जिया सारंगी

जिया सारंगी अमेरिका की एक मशहूर मॉडल है और उनकी भी एड्स के चलते मौत हुई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 1985 में निमोनिया के कारण उनका अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। जहां पर डॉक्टरों को उनके शरीर में एचआईवी वायरस मिला। इसके कुछ वक्त बाद यानी की 18 नवंबर 1986 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

निशा नूर

निशा नूर साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री थी और 80 के दशक में वह लोगों के दिलों पर राज करती थी। साल 2007 में एक दरगाह के बाहर उनको पाया गया और बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच के बाद पता चला कि निशा को एड्स है और हालत गंभीर होने के चलते साल 2007 में वह इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। दरअसल उन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया था और इसी के चलते उनको एड्स भी हुआ।

ऑर्थर रोबर्ट

ऑर्थर रोबर्ट ऐश टेनिस में सर्वोच्च स्तर पर खेलने वाले अफ्रीका और अमेरिका के बेहतरीन खिलाड़ी रहा करते थे। बता दें कि उन्हें साल 1988 में एचआईवी पॉजीटिव पाया गया। लेकिन दिल की सर्जरी के दौरान एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के चलते उनको यह बीमारी हो गई थी। बाद में साल 1993 में एड्स के कारण उन्हें निमोनिया हुआ और 6 फरवरी को न्यूयॉर्क अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

रॉक हडसन

रॉक हडसन साल 1950 से लेकर 1960 के पापुलर एक्टर रह चुके हैं। कई सारी मशहूर हसीनों के साथ में उन्होंने काम किया जिसमें डोरिस डे, जोली एंड्रयूज और एलिजाबेथ टेलर का भी नाम शामिल है। लेकिन साल 1985 में एड्स संबंधित बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X