सपनों के घर के लिए हर महीने लाखों रुपए चुकाते हैं ये सितारे, एक एक्ट्रेस तो अमिताभ को देती है 10 लाख रुपए

bollywood celeb rent

Bollywood Celeb Rent: बी-टाउन सेलिब्रिटीज को फैसिलिटीज से भरा जीवन जीना पसंद है और उन्हें सुविधाओं पर बहुत अधिक पैसा खर्च करने में कोई आपत्ति नहीं है। ये एक्टर्स अपने सपनों के घर के किराये पर हर महीने मोटी रकम खर्च करते हैं। रणवीर सिंह, रितिक रोशन और अन्य बॉलीवुड हस्तियां मुंबई में अपने किराए के फ्लैट के लिए भारी भरकम कीमत चुकाती हैं।

रणवीर दीपिका

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ब्यूमोंडे टावर्स में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है जो मुंबई के प्रभादेवी में स्थित है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दो साल तक प्रति माह 7.25 लाख रुपये किराया देंगे।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने शहर के अद्भुत दृश्य के साथ जुहू में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। Mensxp की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता प्रति माह 8.5 लाख रुपये का भुगतान करते हैं।

जैकलीन फर्नांडीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने बांद्रा के कर्मा योगा में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। अपने शानदार अपार्टमेंट के लिए वो भारी-भरकम फीस चुकाती हैं। GQ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने सपनों के घर के लिए एक्ट्रेस प्रति माह 6.78 लाख रुपए देती हैं।

कृति सैनन

आदिपुरुष एक्ट्रे कृति सेनन ने अमिताभ बच्चन का डुप्लेक्स किराए पर लिया है जो अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला रोड पर 27 और 28 मंजिल पर स्थित है। एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृति सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 60 लाख रुपये और किराए के तौर पर 10 लाख रुपये देती हैं।

कार्तिक आर्यन

'सत्य प्रेम की कथा' के एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में जुहू में समुद्र के सामने एक घर किराए पर लिया। जीक्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घर के लिए एक्टर प्रति माह 7.5 लाख देते हैं। यह इमारत 3,681 वर्ग फुट में फैली हुई है और इससे जुहू समुद्र तट का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है।

विक्की-कैटरीना

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने जुहू के राजमहल में आठवीं मंजिल पर अगले पांच साल के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर लिया। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे अपने सपनों के घर के लिए हर महीने 8.40-8.82 लाख रुपये किराया देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X