श्रेयस तलपड़े की ये को-एक्ट्रेस करती थी गंदा काम, पुलिस ने किया था सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, ऐसे बच पाई लाज

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था और बड़े होकर भी वो फिल्मी दुनिया में छा गईं। लेकिन इन सबके बीच एक एक्ट्रेस ऐसी भी थी, जिन्होंने श्रेयस तलपड़े जैसे नामी एक्टर के साथ काम किया लेकिन बाद में वो ऐसी लाइन में घुस गईं, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
बॉलीवुड की दुनिया में कुछ सालों पहले एक ऐसी घटना हुई,जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। जी हां, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने पहले चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई लेकिन बाद में उन्हें कथित सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस छापे के बाद हिरासत में लिए जाने के दौरान वह हैदराबाद में थीं। स्वाभाविक रूप से, उनकी गिरफ़्तारी विवादों में घिर गई और अभिनेत्री के बारे में बहुत सारी बातें लिखी गईं जिनमें उन्हें एक गरीब महिला और परिस्थितियों की शिकार के रूप में चित्रित किया गया। जिससे उनका जीवन बर्बाद हो गया।
लेकिन एक जिद्दी महिला होने के नाते वह आगे बढ़ीं और अब ओटीटी दुनिया में लोकप्रिय नामों में से एक हैं। हम बात कर रहे हैं श्वेता बसु प्रसाद की जो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने सेक्स रैकेट जैसे बड़े मामले में फंसने के बाद खुद को संभाला और खुद को साबित भी किया।
2014 में हुए इस स्कैंडल के बाद एक्ट्रेस ने खुद को खड़ा किया। श्वेता ने 2016-2017 तक चंद्र नंदिनी में नंदिनी मौर्य का किरदार निभाया। यह एक बेहद लोकप्रिय टीवी शो था। उन्होंने 'द ताशकंत फाइल्स' में रागिनी फुले के रूप में अभिनय किया, जो उनकी फिल्मोग्राफी में और इजाफा हुआ और महत्वपूर्ण मोड़ों में से एक था।
उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कुछ अद्भुत और शक्तिशाली महिला भूमिकाओं में काम किया, जिनमें 'सीरियस मेन' (नेटफ्लिक्स 2020) 'रे' (नेटफ्लिक्स 2021) 'क्रिमिनल जस्टिस' (2022) और 'इंडिया लॉकडाउन' (2022), 'जुबली' (2023) शामिल हैं। एक्ट्रेस ने हर भूमिका के साथ खुद को चुनौती दी, इस प्रकार एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी योग्यता साबित की।
दिलचस्प बात यह है कि श्वेता बसु प्रसाद ने एक बार खुलासा किया था कि उनका परिवार चाहता था कि इकबाल के बाद वह एक्टिंग छोड़ दें। मकड़ी और इकबाल से श्वेता बसु प्रसाद घर-घर में मशहूर हो गई थीं। वह शहर की सबसे लोकप्रिय चाइल्ड एक्ट्रेस में से एक थीं और उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया था।
श्वेता ने अपने जुनून को बरकरार रखा और फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन भी किया। उन्होंने 'रीटेक' से अपने निर्देशन की शुरुआत की जिसमें अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे। मई 2023 में शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











