..................... famous actor raj kiran is still missing sent to mental asylum his family is still looking for him - Hindi Filmibeat

मशहूर एक्टर को भेजा गया था पागलखाने, टैक्सीवाला बनकर किया गुजारा, सालों से आज भी ढूंढ़ रहा है परिवार

raj kiran

80 के दशक के एक बेहद हैंडसम हीरो हुआ करता था, जिनकी फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाती थी। लेकिन समय के साथ उस एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो उसने सारी शोहरत को लात मार दी और एक गुमनामी की जिंदगी में गुम हो गया।

5 फरवरी 1949 को जन्मे राज किरण महतानी ने सारिका के साथ बी.आर. इशारा की कागज़ की नाव (1975) से अपनी शुरुआत की और 1980 के दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग करते हुए अपने करियर के चरम पर पहुंच गए। लेकिन फिर उन्हें धीरे-धीरे काम मिलना बंद हो गया।

सालों तक काम खोजने के लिए मेहनत करने के बाद, राज किरण की आर्थिक हालत खराब हो गई और उनकी पत्नी रूपा अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगीं। ऐसी अफवाहें थीं कि परिवार ने धोखे से उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा भी कर लिया था। जैसे-जैसे उनके करियर में गिरावट आई, राज किरण डिप्रेशन में चले गए। 2000 के दशक की शुरुआत में, उन्हें मुंबई के मेंटल असायलम में भर्ती करा दिया गया था। लेकिन बाद में बेहतर मौकों की तलाश में राज किरण सब कुछ छोड़कर न्यूयॉर्क चले गए।

हालांकि, न्यूयॉर्क में उनके लिए हालात बेहतर नहीं हुए और उन्होंने टैक्सी चलानी शुरू कर दी। तभी वह अचानक लापता हो गए 2011 में संयुक्त राज्य अमेरिका में छुट्टियों के दौरान, ऋषि कपूर ने राज किरण के भाई, गोबिंद महतानी से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि राज किरण मेंटल हेल्थ ईश्यूज के कारण अटलांटा में एक असायलम में रह रहे थे। इसके बाद ऋषि कपूर ने राज किरण की पत्नी और बेटी से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी।

हालांकि, राज किरण की बेटी ऋषिका ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि परिवार को 25 साल तक उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद ऋषिका महतानी अपने पिता की याद में हर साल जन्मदिन की पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

हालांकि, 2011 में, उसने एक सार्वजनिक बयान जारी कर अटलांटा में उनके पाए जाने की रिपोर्टों को खारिज कर दिया था। वह अपने परिवार के साथ कई सालों से न्यूयॉर्क पुलिस और निजी जासूसों की मदद से एक्टर की तलाश कर रही है।

Read more about: raj kiran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X