मशहूर एक्टर फिल्में फ्लॉप होने की वजह से आए सड़क पर, दो वक्त की रोटी के लिए करना पड़ा ऐसा काम कि....

Abbas Struggle Story

Famous actor Abbas: मनोरंजन जगत से ऐसे कई सारे कलाकारों की कहानी सामने आई है, जो कि एक वक्त पर बेहद शानदार जिंदगी जीते हैं और फिर काम ना मिलने के बाद दो वक्त की रोटी के लिए भी परेशान हो जाते हैं। कई सारे कलाकारों की स्ट्रगल की कहानी सुनने के बाद इसी लिस्ट में एक मशहूर एक्टर भी शामिल हुए हैं अब्बास। अब्बास हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता रहे हैं, परंतु एक वक्त पर एक्टर को दो वक्त की रोटी के लिए टैक्सी ड्राइवर का काम करना पड़ा।

अभिनेता अब्बास की कहानी-

तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके एक एक्टर की दिलचस्प कहानी सामने आई है, इस एक्टर का नाम अब्बास है जिन्हें आपने कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा है। फिलहाल तो अब्बास पिछले आठ साल से फिल्मों के दूर हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वो लाइमलाइट से दूर होकर फैमिली के साथ न्यूजीलैंड में बस गए थे और वहां बदहाली के दौर में परिवार का पेट पालने के लिए उन्होंने कैब चलाई और मैकेनिक तक का काम किया।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताते हुए अब्बास ने कहा, शुरुआत में कुछ फिल्मों से मुझे हौसला मिला लेकिन जब मेरी फिल्में पिटने लगीं तो मैं आर्थिक रूप से मुसीबत में आ गया। मेरे पास अपने रोजमर्रा के कामों के लिए ही पैसे नहीं बचे जैसे सिगरेट पीना और किराया भरने तक के पैसे नहीं थे।

मेरे फिल्मों से अलग कोई अन्य करियर के बारे में सोचने लगा, इसी दौरान मैंने प्रोड्यूसर आरबी चौधरी से काम मांगा। उन्होंने मुझे पुवेली में रोल दिया लेकिन फिर मैंने फिल्में छोड़ दीं क्योंकि मैं बोर हो गया था, मैं अपने काम को एंजॉय नहीं कर रहा था।

एक बार मैंने अपने दोस्तों को अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अंश दिखाने के लिए घर बुलाया लेकिन फिर मिने उन्हें फिल्म में समय बर्बाद न करने की सलाह दी क्योंकि मुझे लगा कि वो बकवास थी। मैं कंगाली के कगार पर आ गया और न्यूजीलैंड में टैक्सी चलाकर और मैकेनिक का काम करके परिवार चलाया।

अब्बास ने बताया कि, वो सिर्फ कोविड 19 के समय ज़ूम कॉल के जरिए अपने फैन्स से बातचीत करते थे क्योंकि उस दौरान ऐसे कई लोग थे जिन्हें सुसाइड करने के ख्याल आते थे। अब्बास के मुताबिक, वो खुद ऐसे ख्यालों से जूझ चुके थे इसलिए वह उन लोगों का दुख सुन उन्हें जीने के लिए प्रेरित करते थे।

More from Filmibeat

Read more about: famous actor abbas abbas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X