..................... Family and friends call Bollywood superstars by these names | बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को इन नामों से पुकारते हैं दोस्त और परिवार - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को इन नामों से पुकारते हैं दोस्त और परिवार

बॉलीवुड और स्टारडम से बाहर और इस सुनहरी दुनिया का हिस्सा बनने से पहले हर बॉलीवुड स्टार की एक निजी जिंदगी थी। जिसमें यार-दोस्तों और परिवार के सदस्यों की खास जगह होती है। शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन तक सभी की बॉलीवुड और हॉलीवुड में खास पहचान है। फैंस इन्हीं नामों से इन्हें जानते और पुकारते हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया के बाहर स्टार्स को प्यार से उनके दोस्त और परिवार के सदस्य अलग-अलग नामों से पुकारते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स को इन नामों से पुकारते हैं यार-दोस्त-

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

सुपरस्टार शाहरुख खान को बॉलीवुड में किंग खान, एसआरके, खान साहब जैसे नामों से पुकारा जाता है। इसके साथ ही उन्हें बादशाह भी कहा जाता है। लेकिन बॉलीवुड से बाहर खान साहब को एक खास नाम से पुकारा जाता था। स्कूली जीवन में उन्हें 'मेल गाड़ी' के नाम से पुकारा जाता है। शाहरुख बचपन में काफी तेज भागते थे। स्कूल के स्पोर्ट्स में वह हमेशा अव्वल आते थे। इसलिए दोस्त उन्हें 'मेल गाड़ी' के नाम से बुलाते थे। शाहरुख के कई फैंस को उनके इस नाम के बारे में नहीं पता होगा।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

महेश भट्ट की बिटिया और कपूर खानदान की बहु आलिया भट्ट जल्द मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर आलिया की बेबी बंप की कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फिल्मी दुनिया के बाहर आलिया भट्ट को भी दोस्त और परिवार एक खास नाम से बुलाते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच आलिया भट्ट 'आलू' के नाम से फेमस हैं।

सुष्मिता सेन :

सुष्मिता सेन :

अपनी निजी जीवन को हमेशा प्राथमिकता देने वाली पूर्व ब्रह्मांड सुन्दरी सुष्मिता सेन ललित मोदी के साथ अपने रिश्तों को लेकर अभी सुर्खियों में है। ललित मोदी के साथ सुष्मिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल भी हो रही हैं। दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजाने वाली सुष्मिता सेन को उनके करीबी और दोस्त सुष के अलावा 'तितू' नाम से भी बुलाते हैं।

 ऋतिक रोशन :

ऋतिक रोशन :

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड हृतिक रोशन बचपन से ही फिल्मी दुनिया से वाकिफ थे। अपनी पहली फिल्म कहो ना...प्यार है से पिता राकेश रोशन का हाथ पकड़कर हृतिक ने बॉलीवुड डेब्यू किया और उसके बाद फिर पीछे मुड़कर उन्होंने कभी नहीं देखा। बॉलीवुड में ऋतिक को जहां ग्रीक गॉड कहा जाता है वहीं परिवार में ऋतिक को 'डुग्गु' नाम से बुलाया जाता है। खासतौर पर अपनी दादी के करीबी हृतिक को उनकी दादी ने ही प्यार से यह नाम दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन :

ऐश्वर्या राय बच्चन :

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 को लेकर चर्चाओं में हैं। मणिरत्नम की इस बिग बजट की फिल्म का टिजर रिलीज हो चुका है जिसमें उन्हें 10वीं सदी की रानी का लुक दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच ऐश्वर्या 'ऐश' के नाम से जानी जाती हैं। वहीं करीबियों और दोस्तों-परिवार में ऐश्वर्या को 'गुल्लु' नाम से पुकारा जाता है। उनके इस नाम के बारे में उनके ज्यादा फैंस को जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X