इस एक्टर ने तोड़े परिवार से नाते, मां करवाना चाहती थी अपनी बहन से शादी, सुपरस्टार भाई भी बना 'जानी दुश्मन'
Faisal Khan controversy: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही उलझी हुई भी होती है। कई बार जो कपल कैमरों के सामने मुस्कुराता नजर आता है, वही अचानक तलाक की खबर देकर सबको हैरान कर देता है। पर्दे पर लोगों को हंसाने वाला एक्टर, असल जिंदगी में खुद परेशानियों से जूझ रहा होता है। आज हम ऐसे ही एक एक्टर की कहानी बता रहे हैं, जिनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वो अपने परिवार को लेकर कई बार चौंकाने वाले खुलासे करते हैं, जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। कुछ समय पहले फैसल खान ने खुलकर कहा था कि उन्होंने अपने परिवार से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं।
शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
फैसल खान का आरोप है कि उनके परिवार ने उन पर एक ऐसे रिश्ते के लिए दबाव बनाया, जिसे वह कभी स्वीकार नहीं करना चाहते थे। कुछ महीनों पहले हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि फैसल अपनी कजिन यानी मौसी से शादी करें।
'मैं शादी के लिए तैयार नहीं था'
फैसल खान के मुताबिक, 'मेरे घरवालों ने मुझ पर मेरी आंटी, यानी मेरी मां की पहली कजिन से शादी करने का दबाव बनाया। मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। उस वक्त मैं अपने काम में बिजी था और शादी को लेकर मेरी कोई प्लानिंग नहीं थी।'
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस रिश्ते से इनकार किया, तो घर में तनाव बढ़ने लगा और इसी बात को लेकर बार-बार बहस होने लगी।
'मानसिक रूप से ठीक नहीं'
फैसल खान ने कहा कि लगातार झगड़ों से परेशान होकर उन्होंने परिवार से दूरी बनानी शुरू कर दी। 'जब भी घर जाता था, इसी मुद्दे पर बात बिगड़ जाती थी। मुझे लड़ाई बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए मैंने दूर रहना ही सही समझा।'
फैसल का दावा है कि जब उन्होंने शादी से साफ मना किया और घर आना-जाना कम कर दिया, तो परिवार वालों ने उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कहना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस बात से उनकी मां भी नाराज थीं और हालात और खराब हो गए।
सोशल मीडिया पर रिश्ते खत्म करने का ऐलान
फैसल खान ने सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि उनके और परिवार के रिश्ते ठीक नहीं हैं। एक पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्होंने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला लिया है।
उन्होंने लिखा था कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन अपनी मानसिक शांति, सेहत और आगे की जिंदगी के लिए यह कदम जरूरी हो गया था। फैसल ने यह भी कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में आजादी, सेल्फ रेसपेक्ट और खुद को समझने के नए सफर पर निकल चुके हैं।
फैसल खान का फिल्मी करियर
अगर फैसल खान के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'मदहोश' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद वह साल 2000 में आमिर खान के साथ फिल्म 'मेला' में नजर आए। भले ही 'मेला' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इसी फिल्म से फैसल खान को एक अलग पहचान जरूर मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications












