..................... Facts which are not added in ms dhoni biopic - Hindi Filmibeat

REAL होकर भी UNREAL रह गई धोनी की बायोपिक...

By Shweta

धोनी की बायोपिक का लंबे अरसे से सबको इंतजार था और फिल्म भी आखिरकार आ गई।धोनी की लाइफ की खास बात ये है कि हर किसी को धोनी के लाइफ के बारे में सबकुछ पता है। अब ऐसे में फिल्म में हर तथ्य और फैक्ट पर लोगों की निगाहें थी।

[OXFORD में कीं पढ़ाई..रॉयल अंदाज..एक्टिंग से लेकर पर्सनल लाइफ में बेस्ट!]

इसमें कोई शक नहीं है कि ये धोनी एक बेहतरीन फिल्म बनी और लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है। फिल्म में खासकर सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही शानदार लगे। उन्होंन दिखा दिया कि उनसे बेहतर इस किरदार को कोई और नहीं निभा सकता था। इन सब के बावजूद भी फिल्म में कई ऐसे तथ्य थे जो गलत थे या यूं कहें कि धोनी की रियल लाइफ से अलग थे।

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी की बायोपिक में महेंद्र सिंह धोनी की बहन बहनोई को तो दिखाया गया लेकिन उनेके भाई नरेंद्र सिंह धोनी को नहीं दिखाया गया। नरेंद्र सिंह धोनी पहले भाजपा में थे फिर सपा ज्वाइन किए लेकिन कहा जाता है कि उनके रिश्ते परिवार से अच्छे नहीं है। फिल्म में उनका जिक्र भी नहीं किया गया।

फिल्म के मुताबिक, धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात कोलकाता के एक होटल में तब होती है लेकिन कई रिर्पोट्स की माने तो धोनी और साक्षी एक ही स्कूल में पढ़े थे और धोनी बचपन के दोस्त थे।

फिल्म में धोनी कई ऐसे ब्रांड्स का प्रमोशन करते भी नजर आते हैं, जो रियल लाइफ में उन्होंने किए ही नहीं। फिनोलेक्स पाइप, घोड़ावत इंस्टीट्यूट और गार्नियर मैन्स क्रीम।मतलब सिर्फ प्रमोशन के लिए इन ब्रांड्स को स्क्रिप्ट में शामिल किया गया था।

फिल्म में 2007 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें लावा मोबाइल का विज्ञापन करते दिखाया जबकि लावा कंपनी ही 2009 में लांच हुई थी।

सुशांत (धोनी) और हेनरी टांग्री (युवराज सिंह) के अलावा अन्य कोई एक्टर पूरी फिल्म में दूसरे क्रिकेटरों की भूमिका निभाता नजर नहीं आया।

फिल्म धोनी के जन्म से शुरू होती हुई उसके जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालती है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में धोनी के आर्मी के प्रति प्रेम को नहीं बताया गया है। जिसके बारे में वह अक्सर मीडिया से बातचीत करते रहते हैं। गौर करने वाली बात है कि धोनी को भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोजीशन दी गई है। धोनी अक्सर आर्मी स्टाइल के बैग का इस्तेमाल करते नजर आते हैं और उन्होंने ये बात कई बार कही है कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो वे आर्मी में होते।

धोनी के अफेयर की खबरें दीपिका पादुकोण से लेकर साउथ की एक्ट्रेस लक्ष्मी तक जुड़ी लेकिन इसका जिक्र तक नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X