#SultanTrailer: सलमान खान सुलतान थे, हैं और रहेंगे....लेकिन!
सलमान खान का सुलतान पोस्टर जहां लोगों ने तमाशे की तरह देखा वहीं टीज़र में सब कुछ होते हुए भी लोगों को मज़ा नहीं मिला। सबने माना कि शाहरूख खान की रईस का टीज़र 10 गुना बेहतर था।
और अब सलमान खान की सुलतान का ट्रेलर ऐश्वर्या राय की सरबजीत ट्रेलर से भिड़ने जा रहा है। और अब बात सलमान खान और यशराज फिल्म्स की इज़्जत पर आ गई है। भले ही फिल्म में सलमान खान हों लेकिन बीते कुछ सालों में दर्शकों का टेस्ट मतलब चुका है।
[सलमान थे...सुलतान थे...ईद थी...पर फिर भी लगा झटका!]
अगर फिल्म बुरी है तो दर्शक उसे सिरे से नकार देते हैं। प्रेम रतन धन पायो और दिलवाले का हाल सबने देख ही लिया है। हालांकि अगर सुलतान के टीज़र और पोस्टर को गलती मान ली जाए तो सुलतान का ट्रेलर सलमान के लिए आखिरी मौका है।
वैसे भी जिस तरह फिल्म की शूटिंग के दौरान खबरें आ रही थीं, फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की है। ऐसे में सलमान खान की सुलतान के ट्रेलर से अभी भी लोगों का ये उम्मीदें हैं जिन पर सलमान को खरा उतरना है -


Click it and Unblock the Notifications


