#TrailerAlert: बाजीराव मस्तानी - शानदार...ज़बर्दस्त...ब्लॉकबस्टर?
[बॉलीवुड समाचार] संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर आज रिलीज़ होने जा रहा है और फैन्स को उम्मीद है कि कम से कम ट्रेलर से वो इतना तो वादा कर सकें कि वो एक अच्छी पीरियड फिल्म दर्शकों को देने जा रहे हैं। बाजीराव मस्तानी रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लिए भी काफी बड़ा दांव है।
खासकर तब, जब संजय लीला भंसाली कब से ये फिल्म बना रहे हैं और कितने एक्टर्स इस फिल्म से आए और गए। अब आखिरकार जब फिल्म बन गई है, तो दर्शकों को उम्मीद है कि भंसाली एक बार फिर अपना वो जादू बिखेरेंगे। आखिर ये वो भंसाली है जिनकी हम दिल दे चुके सनम को कॉपी कर करके प्रेम रतन धन पायो बन गई।
इसलिए कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में भंसाली का योगदान है। पर बाजीराव मस्तानी और दिलवाले के बीच टक्कर का रिज़ल्ट काफी अच्छा नहीं रहा है। ऊपर से फैन्स का पूरा ध्यान दिलवाले पर है। ऐसे में जानिए कि ट्रेलर की वो कौन सी बातें है जो फैन्स का एक्साइटमेंट एक बार वापस बढ़ा रही हैं।
वो बातें जो बाजीराव मस्तानी बना सकती हैं एक शानदार, ज़बर्दस्त ब्लॉबस्टर -


Click it and Unblock the Notifications




