#Fan: शाहरूख खान की 'फैन' का पहला गाना.. क्यूट, पागलपन या धमाकेदार!
[फीचर] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' का पहला गाना.. या यूं ही फैन एंथम रिलीज होने को तैयार है। और ऐसी की उम्मीद थी फैंस इस गाने के लिए क्रेजी हो चुके हैं। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक.. सिर्फ शाहरूख ही शाहरूख छाए हुए हैं। इस गाने की टाइटल है- 'मैं तेरा फैन हो गया..'
फैन एंथम को कंपोज किया है विशाल- शेखर की जोड़ी ने। वहीं, शाहरूख खान इस गाने को हंसराज कॉलेज की कैंपस में ही लांच कर रहे हैं, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है।
ALERT: शाहरूख, ऋतिक, अजय देवगन.. फिल्मों में है कुछ COMMON
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई मायनों में स्पेशल है। गलत नहीं होगा कहना कि यह फिल्म शाहरूख खान के फैंस के लिए एक तरह की गिफ्ट है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैन 15 अप्रैल 2016 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में हैं। जहां एक शाहरूख सुपरस्टार हैं, वहीं दूसरे हैं फैन गौरव.. सूत्रों की मानें तो यह गाना गौरव पर ही फिल्माया गया है। यहां जानते हैं इस गाने से फैंस को क्या क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications

