KRK ना सही लेकिन मर्यादा में रह कर भी सलमान खान की धज्जियां उड़ा चुके हैं ये 10 बॉलीवुड स्टार्स
केआरके को हाल ही में सलमान खान ने मानहानि नोटिस भेजा है। ये नोटिस 250 पन्नों का है। कारण ये कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे को बुरी तरह ट्रोल किया। वैसे तो सलमान खान से पंगे कोई लेता नहीं है लेकिन जो एक बार सलमान से पंगा ले लेता, फिर उसके मन में सलमान खान का डर खत्म हो जाता है और फिर वो दनादन सलमान को धुलना शुरू कर देता है।
केआरके भी उन चंद लोगों में से हैं जो पिछले कुछ सालों से लगातार सलमान खान को ट्रोल करते हैं लेकिन ये पहली बार है जब उन्हें सलमान खान की ओर से जवाब मिला है।

सलमान खान के खिलाफ केआरके की ये साफगोई शुरू हुई थी बिग बॉस के साथ। बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान दो प्रतिभागियों का झगड़ा सुलझाना चाह रहे थे पर वो दोनों आपस में बात नहीं करना चाहते थे। लेकिन सलमान उनके साथ ज़बरदस्ती कर रहे थे और समझा रहे थे कि ऐसे दोस्ती और रिश्ते नहीं तोड़े जाते।
इसके बाद केआरके ने सलमान खान को याद दिलाया कि सलमान को दोस्ती की इतनी कद्र है और उन्हें वाकई लगता है कि दोस्ती वाली दुश्मनी खत्म की जा सकती है तो उन्होंने आधे बॉलीवुड से रिश्ता क्यों तोड़ा हुआ है? केआरके ने सलमान से पूछा कि वो विवेक ओबेरॉय, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, इन सब लोगों से वापस दोस्ती क्यों नहीं कर लेते हैं?
वैसे केआरके इकलौते नहीं है जिन्होंने दो टूक सलमान खान की धज्जियां उड़ाई हों। अंतर सिर्फ इतना है कि केआरके की भाषा और टिप्पणी दोनों ही अभद्र होती है। वहीं इन 10 बॉलीवुड सितारों ने सलमान खान के बारे में सभ्यता के दायरे में रह कर दो टूक बातें कही हैं -

सलमान खान का एड
सलमान खान की शादी का एड ट्विंकल खन्ना ने एक पेपर में दिया। ये दरअसल, उनका वीकली कॉलम था जहां वो हर हफ्ते कुछ ना कुछ मज़ाकिया लिखती हैं। ट्विंकल ने लिखा कि एक 50 साल के नौजवान लड़के के लिए लड़की चाहिए - गोरी, चिट्टी।

निडर होकर बोले अरिजित
माना कि अरिजित सिंह ने खुलकर सलमान खान से माफी मांगी लेकिन एक तरह से देखा जाए तो उन्होंने खुलकर सलमान खान की धज्जियां भी उड़ा दीं कि कैसे वो एक पर्सनल इश्यू को किसी के करियर के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

भंसाली की फिसली ज़ुबान
संजय ने हालांकि साफ साफ तो नहीं कहा पर उनका ये कहना ही काफी था सलमान जहां खड़े हो जाते हैं वो फिल्म अपने आप 300 करोड़ कमा लेती है। फिर बात संभालते हुए भंसाली ने कहा कि मतलब सलमान अलग लेवेल पर हैं।

तिग्मांशु धूलिया की दो टूक
पान सिंह तोमर डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने भी एक बार कहा था कि इस देश में लोगों को अगर सलमान के फोटो की रील चला कर भी दिखा दो केवल, तो भी फिल्म कमा लेगी।

अनुराग बसु को बॉक्स ऑफिस नहीं एक्टर चाहिए
बर्फी डायरेक्टर अनुराग बसु ने बर्फी के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सलमान की बजाय हमेशा रणबीर को चुनेंगे क्योंकि बॉक्स ऑफिस से ज़्यादा चैलेंज अच्छी फिल्में और अच्छे किरदार होते हैं।

सलमान को सलाह भी नहीं दे सकते!
अनुराग कश्यप ने साफ कहा था कि उनके पास सलमान जैसा दर्शक वर्ग नहीं है जो कुछ भी देख लें। यह लड़ाई अनुराग के भाई और दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप के कारण शुरू हुई थी। वैसे अनुराग कश्यप, पहले तेरे नाम डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने सलमान खान को कुछ सलाह दी और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।

केआरके से पहले दिबाकर कर चुके हैं दो टूक बात
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने कहा था कि वो 40 साल के हीरो को 18 साल की हीरोइन से रोमांस करते ना देखना चाहेंगे ना किसी को देखने की सलाह देंगे।

गोविंदा मार चुके हैं ताना
गोविंदा की बेटी को सलमान लॉन्च करने वाले थे और फिर दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ हुई। इसके बाद गोविंदा कहते दिखे थे कि सलमान जैसे लोग पहले लॉन्च करते हैं फिर बाद में एहसान जताते हैं। गोविंदा आखिरी बार सलमान खान के साथ पार्टनर फिल्म में दिखाई दिए थे।

ऑल इंडिया बकचोद
AIB ने तो खुलकर सलमान खान के खिलाफ लिखा और उनके हिट एंड रन केस के अलावा उनकी फिल्मों पर भी कमेंट किया कि भाई कि इस देश में पूजा होती है। भाईदूज उनको डेडिकेट कर देना चाहिए।

सोनू निगम भी खुलकर बोले
सोनू निगम ने किक के लिए हैंगओवर रिकॉर्ड किया था लेकिन उनसे पूछे बिना सलमान ने गाना रिकॉर्ड कर रिलीज़ भी कर दिया। बाद में सोनू ने कहा था कि अब तो मैं बताता ही नहीं कौन से गाने गा रहा हूं क्या पता किसी और आवाज़ में रिलीज़ हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications

