इस IAS ऑफिसर का बड़ा घपला, दिव्यांग कोटे से पाई नौकरी, अब एक्टर बन गानों में नाचते हैं, बनाई धांसू बॉडी
Abhishek Singh IAS officer controversy: हमारे देश में एक प्रशासनिक सेवाओं को काफी महत्व दिया जाता है। कई परीक्षाओं और लंबी पढ़ाई के बाद ही कोई स्टूडेंट IAS बनता है। आम सरकारी एग्जाम की तरह इन सिविल सर्विस की परीक्षाओं में भी कोटे निर्धारित किए जाते हैं। SC-ST और विक्लांग शख्स को ज्यादा तवज्जो दी जाती है, लेकिन क्या हो कि अगर इसी सुविधा का गलत लाभ उठाया जाए।

पूर्व आईएएस अधिकारी Abhishek Singh 2011 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश लिया और उत्तर प्रदेश कैडर में अलग-अलग पदों पर काम किया। अपने करियर के दौरान वे कई सरकारी जिम्मेदारियों से जुड़े रहे और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी एक्टिव रहे। हालांकि उनकी सर्विस के बाद के सालों में वे अलग-अलग कारणों से चर्चा में भी रहे।
दिव्यांगता के दावे को लेकर विवाद
अभिषेक सिंह का नाम उस समय विवादों में आया जब यूपीएससी चयन में उनके दिव्यांगता (locomotor disability) के दावे पर सवाल उठने लगे। बताया गया कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में दिव्यांग कैटेगरी का फायदा लिया था।
यह मामला तब और चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर उनके डांस और जिम के वीडियो वायरल होने लगे। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने दिव्यांग कैटेगरी का लाभ लिया था, तो वे इतने एक्टिव कैसे हैं, डांस कैसे कर ले रहे हैं, जिम कैसे चले जा रहे हैं।
आरोपों पर क्या कहा अभिषेक सिंह ने
विवाद बढ़ने के बाद अभिषेक सिंह ने आरोपों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें आरक्षण के सपोर्ट में बोलने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर फैल रही बातें पूरी तरह सही नहीं हैं।
IAS छोड़कर बने एक्टर
अभिषेक सिंह ने 2023 में IAS सेवा से इस्तीफा दे दिया और एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर शुरू किया। एक्टिंग में आने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट्स में काम किया। वे वेब सीरीज 'Delhi Crime Season 2' में भी नजर आए और कुछ शॉर्ट फिल्मों व म्यूजिक वीडियो में अभिनय कर चुके हैं।
प्रशासन से सिनेमा तक
अभिषेक सिंह का सफर काफी अलग रहा है- एक तरफ उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई, वहीं दूसरी ओर बाद में उन्होंने फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की।
हालांकि उनका नाम बीच-बीच में विवादों में आता रहा है, लेकिन उनकी कहानी आज भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है- क्योंकि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो IAS जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















