इस अभिनेत्री के फूफा थे अरुण जेटली, फिर भी आज तक एक भी नहीं दे पाई हिट, छोटे-मोटे रोल कर काट रही जिंदगी

इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर काफी ज्यादा गर्मा गर्मी देखने को मिल रही है। जनता भी अपने फेवरेट पॉलिटिशियन को लेकर हर छोटी से बड़ी बात जानने को उत्सुक है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसने तकरीबन 17 साल पहले इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी और आज भी एक सोलो हिट नहीं दे पाई है। यहां तक की इस अभिनेत्री के फूफा एक वक्त पर वित्त मंत्री हुआ करते थे।
अगर आप अभी भी इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं रिद्धि डोगरा की। रिद्धि डोगरा ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। भले ही इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था लेकिन आपको बता दें कि उनके परिवार में बड़े राजनेता थे। दरअसल वह भारत के दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की भतीजी है।
रिद्धि डोगरा ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और उनका पहला शो साल 2007 में आया। उन्होंने सीरियल झूमे जिया रे से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने हिमानी का किरदार निभाया। फिर 2008 में राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। लेकिन फिर 2009 में उन्हें हिंदी है हम में मुख्य किरदार मिला।
रिद्धि डोगरा ने कई रियलिटी शो जैसे कि नच बलिए 6 और खतरों के खिलाड़ी 6 में भी काम किया था। कई सालों तक टीवी पर काम करने के बावजूद भी वह अपनी खास पहचान कायम नहीं रख पाई। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म से उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली। उन्हें द मैरिड वूमेन वेब सीरीज में देखा गया था और इसमें उन्होंने आस्था का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया।
बाद में रिद्धि डोगरा ने लकड़बग्घा नाम की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। एक्ट्रेस को बाद में दो और बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म जवान और सलमान खान की टाइगर 3 फिल्म में देखा गया। हालांकि इसके बावजूद भी वह अच्छा खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई और उन्हें बेहद ही छोटे रोल मिले।
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में रिद्धि डोगरा को सिर्फ 3 मिनट का किरदार मिला था। तो वहीं जवान फिल्म में उन्हें शाहरुख खान की मां का किरदार मिला। इतनी बड़ी फिल्मों में छोटा किरदार निभा कर वह काफी पॉप्युलर हो गई और आज तक एक भी सोलो हिट नहीं दे पाई है। रिद्धि डोगरा ने साल 2011 में राकेश बापट के साथ में शादी की थी। हालांकि 8 साल के बाद दोनों का तलाक हो गया और अब एक्ट्रेस सिंगल है।


Click it and Unblock the Notifications
















