हेयरस्टाइल के चलते छा गई थी ये हसीना, पहली फ़िल्म के लिए मिला था सिर्फ एक रुपए का टोकन

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री साधना शिवदासानी ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी हेयर स्टाइल को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी. बता दें कि हर तरफ उनके लुक के चर्चे हुआ करते थे. साधना शिवदसानी का जन्म 2 सितंबर 1941 में पाकिस्तान के कराची में हुआ. वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. एक्ट्रेस का जन्म एक हिंदी परिवार में हुआ. लेकिन बंटवारे के बाद उनके पिता परिवार के साथ में भारत आ गए.
राज कपूर के साथ किया पहली फिल्म में काम
साधना शिवदासानी ने भी बेहद कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया. सबसे पहले उन्होंने राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के गाने 'इचक दाना बिचक दाना' में कोरस में काम किया था. जिसके बाद में एक्ट्रेस को एक हिंदी फिल्म 'अबाना' में देखा गया. इस फिल्म के लिए उन्हें एक रुपए की टोकन राशि मिली थी. जिसके बाद में एक मैगजीन में प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी ने उनकी तस्वीर देखी और एक्ट्रेस को पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'लव इन शिमला' से मिला.
डायरेक्टर ने एक्ट्रेस का बदला हेयर स्टाइल
फ़िल्म 'लव इन शिमला' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर आरके नैयर को उनका माथा काफी ज्यादा चौड़ा लगा. जिस वजह से उन्होंने साधना के बालों का स्टाइल हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑडी हेपबर्न की तरह करवा दिया था. जिससे कि उनका माथा छुप जाए. दरअसल डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के बालों को आगे की तरफ करवा दिया था. लेकिन साधना का यह हेयर स्टाइल पूरे देश में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गया.
आर के नैयर से एक्ट्रेस को हुआ प्यार तो रचाई शादी
बताया तो यह भी जाता है कि पहली ही फिल्म की शूटिंग के समय साधना को डायरेक्टर आरके नैयर से प्यार हो गया. उसे समय वह सिर्फ 16 साल की थी और नायर 22 साल के थे. दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ती चली गई और दोनों ने शादी रचा ली थी. एक्ट्रेस में कई सारी हिट फिल्मों में भी काम किया. साधना की साल 1961 में फिल्म 'हम दोनों' रिलीज हुई जो की एक बड़ी हिट हुई. इस फिल्म में देवानंद लीड किरदार में नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया.


Click it and Unblock the Notifications