टीवी सीरियल की खूबसूरत बहू-बेटियां, जिनकी वापसी का लोगों को आज भी है बेसब्री से इंतजार

rubina dilaik

टीवी स्क्रीन की खूबसूरत अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है. कई ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री है जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. टीवी सीरियल खत्म होने के बाद उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में उनके फैंस हर अपडेट रखते हैं. ऐसे ही खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में हम आज आपको बताएंगे.

रूबीना दिलैक

रूबीना दिलैक

शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, सीरियल के बाद से रुबीना का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सौम्या के किरदार में रुबीना ने सबका दिल जीत लिया था. जिसके बाद उन्हें कई रियलिटी शो में काम करने का मौका मिला. ऐसे में उनके फैंस उनके नए शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके फैंस लगातार आने वाली हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं कि रुबीना कब एक बार फिर से उनका दिल लूटने के लिए आएंगी.

एरिका फर्नांडिस

एरिका फर्नांडिस

एरिका फर्नांडिस ने 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में डॉक्टर सोनाक्षी बोस का किरदार बखूबी निभाया था. इसके बाद उन्होंने 'कसौटी ज़िंदगी 2' की प्रेरणा का किरदार निभाया जो लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ गया. फिलहाल एरिका दुबई में है और हमेशा अपने काम को शत प्रतिशत देने की कोशिश करती है. लगातार एरिका के फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेटेड रहते हैं.

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मे शिवांगी जोशी के किरदार 'नायरा' से लोग काफी प्रभावित रहे जिसकी वजह से उनके प्रशंसकों की काफी संख्या बढ़ गई. बालिका वधु-2 में शिवांगी जोशी एक अलग ही अंदाज में नजर आई थी. इसके बाद शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई. शिवांगी जोशी टीवी की उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो काफी खूबसूरत है और जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है. फिलहाल वापसी के लिए शिवांगी जोशी अच्छे प्रोजेक्ट के इंतजार में है.

सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति

'कुबूल है' सीरियल में जोया का किरदार निभाने वाले सुरभी ज्योति काफी खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है. सुरभि ज्योति को आखरी बार 'नागिन 3' में देखा गया था जो काफी हिट शो रहा था. सुरभि ज्योति उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो खूबसूरती के साथ-साथ अभिनय के गुण भी रखते हैं. बताया जाता है कि सुरभी ज्योति जल्द ही एक बार फिर से वापसी करने वाली है.

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने जब भी पर्दे पर वापसी की है एक यादगार किरदार निभाया है. टीवी सीरियल 'उतरन' की 'तपस्या' हो या 'दिल से दिल तक' की 'शवरी' रश्मि देसाई ने हर किरदार से लोगों को प्रभावित किया है. रश्मि देसाई ने बिग बॉस में आकर भी काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन उनके फैंस उन्हें फिक्शन स्पेस में काफी मिस कर रहे हैं. जिसके बाद उनके फैंस को आशा है कि जल्द ही रश्मि देसाई एक बार फिर से यादगार किरदार निभा कर उनके दिलों में जगह बनाने में कामयाब होगी.

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी

साथ निभाना साथिया में नजर आने वाली देवोलीना काफी लंबे समय से टीवी से दूर है. गोपी बहू के किरदार में देवोलीना ने काफी सुर्खियां बटोरी है. बताया जाता है कि एक बार फिर से एकता कपूर के ज़ी टीवी शो के लिए देवोलीना को साइन किया गया है, जो एक बंगाली कैरेक्टर में नजर आएंगी.

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी 'ये है मोहब्बतें' में डॉक्टर इशिता भल्ला के किरदार से काफी मशहूर हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई ओटीटी स्पेस में काम किया है. इतना ही नहीं वह खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थी जिनके काम को काफी सराहा गया था. लेकिन काफी लंबे समय से पर्दे से दूर रहने के बाद उनके फैंस एक बार फिर से उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते है, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X