मौत से पहले ही इन स्टार्स के बारे में फैली थी मरने की अफवाह, फैंस का टूटा दिल

बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाजरत हैं। इस समय विक्रम गोखले लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं लेकिन कुछ दिनों पहले ही उनके निधन की अफवाह ने लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में उनकी बेटी ने इस अफवाह का खंडन किया था। सिर्फ विक्रम गोखले ही नहीं, कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटी जो आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके मरने की अफवाह उनके निधन से काफी पहले ही फैल चुकी थी। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं, जो आज भी हमारे बीच हैं, उनके मरने की अफवाह भी फैली है।
आइए जानते हैं, ऐसे स्टार्स के बारे में जिनके मरने से पहले ही फैली उनके निधन की अफवाह :

दिलीप कुमार :
दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में कई बार उतार-चढ़ाव आए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर जब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाता था, उनके निधन की अफवाह फैल जाती थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज कलाकार की मौत 7 जुलाई 2021 को हो गयी। इस बार भी जब उनके मरने की खबर फैली तो लोग ऐसा ही मान रहे थे कि हर बार की तरह इस बार भी यह अफवाह है। लेकिन बाद में उनके परिवार की तरफ से उनके निधन की खबर पर मुहर लगायी गयी।

कादर खान :
दिलीप कुमार की तरह ही कादर खान की मौत की अफवाह कई बार वायरल हो चुकी थी। 2013 में तो उनकी मौत की खबरें इतनी तेजी से फैली कि खुद कादर खान को सबके सामने आकर इन खबरों का खंडन करना पड़ा। वह मीडिया के सामने आकर अपनी मौत की खबरों को अफवाह बताया था। हालांकि आज कादर खान हमारे बीच नहीं रहे। 31 दिसंबर 2018 को उनका निधन हो गया।

लता मंगेशकर :
अपने निधन की अफवाहों से तंग आकर लता मंगेशकर को भी मीडिया के सामने आना पड़ा था। जब उनकी मौत की अफवाहें उड़ी तो उन्होंने इन खबरों पर विराम लगाते हुए लिखा था, "नमस्कार, मेरी सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें, भगवान की दया से सब ठीक है।" पिछले साल 6 फरवरी 2022 को सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफों की वजह से उनका निधन हो गया।

राजू श्रीवास्तव :
इसी साल जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक पड़े दिल के दौरे के बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान कई बार राजू के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आए थे। इस दौरान एक समय ऐसा भी आया जब अस्पताल में इलाजरत राजू श्रीवास्तव की मौत की अफवाह उड़ने लगी। हालांकि उस समय उनके परिवार के सदस्यों ने इन अफवाहों पर रोक लगायी थी। लेकिन बाद में 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











