के.एल. राहुल-अथिया से पहले भी इन क्रिकेटर और एक्ट्रेस की भी बन चुकी है जोड़ी, जाने उनकी लव स्टोरी

K L Rahul Athiya Shetty

क्रिकेट के साथ बॉलीवुड का रिश्ता नया नहीं बल्कि सालों पुराना है। इस रिश्ते को पक्का करते हुए क्रिकेटर के. एल. राहुल बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इससे पहले कई क्रिकेटर्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की जोड़ियां बन चुकी हैं जो ना सिर्फ कामयाब रही बल्कि खासी चर्चा में भी रही। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से लेकर गीता बसरा और अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं। वहीं सुष्मिता सेन, दीपिका पादुकोण और अमृता सिंह कुछ ऐसे नाम हैं, जिनका नाम क्रिकेटर्स से जोड़ा तो गया लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

आइए आपको बॉलीवुड और क्रिकेटर्स की कुछ कामयाब जोड़ियों के बारे में बताते हैं :

शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी :

शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी :

60-70 के दशक की कामयाब एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने 1968 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। उस समय शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान की दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। बाद में जब मंसूर अली खान ने भारत को एक मैच में जीत दिलाई तो शर्मिला ने उन्हें मैसेज भेजा था, जिसके बाद दोनों ने दोस्ती हो गयी। शादी के राजी होने के लिए मंसूर के सामने शर्मिला ने शर्त रखी थी कि उन्हें 3 गेंदों पर 3 छक्के मारने पड़ेंगे। मंसूर ने शर्त पूरी की और दोनों ने शादी कर ली थी।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली :

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली :

करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 2017 में एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली में शादी कर ली थी। दोनों को बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे हिट जोड़ियों में गिना जाता है। इस शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 2021 में इस कपल के घर में बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। अनुष्का और वामिका को अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में स्पॉट किया जाता है।

हेजल कीच-युवराज सिंह :

हेजल कीच-युवराज सिंह :

फिल्म 'बॉडीगार्ड' स्टार हेजल कीच ने 2016 में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी कर ली थी। मूल रूप से ब्रिटिश नागरिक हेजल कीच और युवराज सिंह की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। 2015 में दोनों ने सगाई कर ली थी। पंजाबी शादी के दौरान हेजल का नाम गुरबसंत कौर नाम दिया गया था। 2022 में इस कपल के घर बेटे का जन्म हुआ। कपिल शर्मा के शो पर आकर हैजल ने बताया था कि जब युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे, उस समय उन्हें युवराज सिंह के बारे में पता चला था।

सागरिका घाटगे-जहीर खान :

सागरिका घाटगे-जहीर खान :

फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम सागरिका घाटगे ने 2017 में पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में दोनों दोस्त बने और फिर रिलेशनशिप में आ गये। शादी के बाद सागरिका घाटगे ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है।

 गीता बसरा-हरभजन सिंह :

गीता बसरा-हरभजन सिंह :

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने 2015 में भारतीय क्रिकेट के टर्बनेटर हरभजन सिंह संग शादी कर ली थी। शादी के अगले साल 2016 में दोनों अपनी बेटी हिनाया के माता-पिता बने। इसके बाद 2021 में इस कपल के घर बेटे जोवान वीर सिंह का जन्म हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X