आमिर खान के सौतेले भाई से भागकर शादी कर पछताई ये एक्ट्रेस, 5 साल में हुआ तलाक, बेटी ने साथ आने से किया मना

Eva Grover Hyder Ali Khan: ईवा ग्रोवर टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने कुमकुम से लेकर बड़े अच्छे लगते हैं जैसे मशहूर शोज में भी काम किया है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि टीवी की दुनिया में काम करने से पहले उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने नाम के साथ-साथ खूब शोहरत भी कमाई।
लेकिन आपको बता दें कि ईवा ग्रोवर की निजी जिंदगी में काफी ज्यादा बवाल मचा। दरअसल उन्होंने आमिर खान के स्टेप ब्रदर हैदर अली खान के साथ में शादी की थी। ईवा और हैदर की लव मैरिज हुई और शादी के 5 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थी।
लेकिन ईवा ग्रोवर ने सालों बाद अपनी अब्यूसिव मैरिज को लेकर बात की। Coffee Unfiltered के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं 18 दिन में भाग कर शादी की थी। क्योंकि हम दोनों ही अलग-अलग धर्मों से आते थे। इसीलिए मेरी मां शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी तो मैंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली।"
ईवा ग्रोवर ने आगे बात करते हुए कहा कि "शादी के चार दिन बाद ही मुझे इस बात का एहसास होने लगा कि अगर यह शादी होती है तो शादी नहीं होनी चाहिए। मैंने इस शादी को बचाने की काफी कोशिश भी की और यहां तक कि बेटी को भी जन्म दे दिया था। जिससे कि हमारे रिश्ते में सुधार आ सके।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "हमारी शादी सिर्फ 5 साल तक चली और तब मेरी बेटी सिर्फ 3 साल की थी। एक दिन में सूट से वापस आई और मम्मी से उसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने उसको उन लोगों को दे दिया है। क्योंकि उन लोगों के लिए वह दुआएं पढ़ रही थी और कल को नहीं पता कि क्या होगा। मैं उससे 10 साल तक नहीं मिली।"
ईवा ग्रोवर बताती है कि "यह वह अब अपनी फूफी के साथ रह रही है और मैंने उसको पाने की बहुत ज्यादा कोशिश की। लेकिन उसने मेरे साथ में आने से मना कर दिया और तब मैं डिप्रेशन में चली गई। मुझे पैसा और शोहरत सब मिला लेकिन जिस शादी और बच्चे का सपना देखा था वह अधूरा रह गया।" मालूम हो कि हैदर अली आमिर खान के सौतेले भाई हैं और उनके पिता ताहिर हुसैन ने शहनाज से दूसरी शादी रचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications














