इस हसीना का फायदा उठाने के लिए बिछाया गया था जाल, दो बार हुई कास्टिंग काउच का शिकार, छलका दर्द

Esha Gupta Casting Couch: ईशा गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री मानी जाती है। वह अभी तक कई सारी बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी है। लेकिन एक बार उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि एक फिल्म मेकर ने उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा था, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया।
स्पॉटबॉय के साथ बातचीत के दौरान ईशा गुप्ता ने बताया कि "फिल्म आधी पूरी हो गई थी। जब मैं इसके लिए मना किया तो को-मेकर ने कहा कि वह मुझे फिल्म में नहीं देखना चाहते हैं। मैं सेट पर क्या कर रही हूं। यहां तक कि कुछ मेकर्स ने तो मुझे फिल्मों में भी लेने से मना कर दिया। मुझे सुनने में आया था कि यह लोग मेरे बारे में रहते थे कि अगर मैं कुछ करूंगी ही नहीं तो मुझे फिल्म लेने का क्या फायदा?"
ईशा गुप्ता दो बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी है और एक और घटना को लेकर उन्होंने बात की और बताया कि उनके लिए जाल बिछाया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि "वहां पर दो लोग थे जिन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर जाल बिछाया था। मैं समझ गई थी लेकिन फिर भी मैंने फिल्म की क्योंकि यह उनकी तरफ से एक छोटा सा कदम था।"
ईशा गुप्ता ने आगे बात करते हुए कहा कि "उनको लगा था कि आउटडोर शूट के वक्त में उनके जाल में फंस जाऊंगी। लेकिन मैं भी होशियार थी और मैं कह दिया कि मैं अकेले सोने नहीं जाने वाली। मैंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को अपने ही कमरे में सोने के लिए बुला लिया था। ईशा गुप्ता ने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया।"
इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने बात करते हुए कहा कि "इस तरीके के लोग स्टार किड्स के साथ में ऐसी हरकतें नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें मार डालेंगे। उन्हें लगता है कि अगर हमें काम चाहिए तो हम कुछ भी कर सकते हैं।" ईशा गुप्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने आश्रम वेब सीरीज से अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











