'मां मुझे फिल्म में बिकिनी पहननी है', ईशा देओल ने हेमा मालिनी से जिद्द तो मिला ऐसा रिएक्शन

Esha Deol

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है और उन्होंने इंडस्ट्री में काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया है. हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा और अहाना देओल है. दोनों बेटियों के साथ में एक्ट्रेस के बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक बहुत ही अच्छी डांसर है और उन्होंने एक्टिंग करियर में भी हाथ आजमाया. इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने भी कभी अपनी बेटियों पर फील्ड चुनने के लिए कोई भी दबाव नहीं बनाया. उन्होंने हमेशा यही मन की माता-पिता का बच्चों के साथ में दोस्ताना रिश्ता बना रहे. जिससे कि वह उनके साथ में खुलकर बात कर पाए.

फ़िल्म धूम में बिकिनी पहने नज़र आईं थी ईशा देओल

लेकिन आपको बता दें कि ईशा देओल ने फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से कैरियर की शुरुआत की. इस फिल्म के लिए उन्हें कई सारे अवार्ड भी हासिल हुए. लेकिन फिल्म धूम में ईशा देओल ने अपने किरदार से धमाल मचा दिया था. इस फिल्म के दौरान ईशा देओल ने एक सीन में बिकिनी पहनी हुई थी. जिसके लिए उनकी मां से उनको परमिशन लेनी पड़ी थी. फिल्म धूम के दौरान ईशा देओल के साथ में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और उदय चोपड़ा के साथ रिमी सेन लीड किरदार में नजर आई थी.

ईशा देओल ने ली थी बिकिनी पहनने के लिए मां से परमिशन

धूम फिल्म के दौरान ईशा देओल ने एक चोर की भूमिका अदा की थी और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया था की फिल्म में बिकिनी पहनने के लिए उन्हें अपनी मां से परमिशन लेनी पड़ी थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि हेमा मालिनी ने किस तरीके का रिएक्शन दिया था.

ईशा के बिकिनी पहनने पर हेमा मालिनी का रिएक्शन

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मुझे लगा था की फिल्म में बिकिनी पहनने के लिए मुझे अपनी मां से परमिशन लेनी चाहिए. लेकिन जब मैं उनके पास में पहुंची और पूछा तो उन्होंने मुझसे कहा कि क्या तुम मुझे यह बात सच में पूछ रही हो? जब आप अपने दोस्तों के साथ बीच पर छुट्टियां मनाने जाती हो तब क्या पहनती हो. लेकिन मुझे पता था कि मैं किसके साथ में शूटिंग कर रही हूं."

ईशा देओल का वर्कफ्रंट

अगर हम ईशा देओल के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने आखिरी बार साल 2008 में हाईजैक फिल्म में काम किया था. लेकिन हाल ही में उनके शॉर्ट फिल्म एक दुआ रिलीज हुई और इसका निर्देशन रामकमल मुखर्जी ने किया था.

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X