..................... Esha Deol slapped Amrita Rao on the sets of film Pyare Mohan know Esha Deol Amrita Rao cat fight - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी की लाडली ने जब इस एक्ट्रेस को जड़ दिया था थप्पड़, फिर बोली- नहीं है कोई भी पछतावा...

esha deol

जब भी इंडस्ट्री की दो हसीनाएं आमने सामने आती है और दोनों के बीच झगड़ा होता है तो हर तरफ गरमा-गरमी का माहौल बन जाता है। इतना ही नहीं पूरी इंडस्ट्री भी हिल जाती है। कई बार देखा जाता है कि दो अभिनेत्रियां अपनी पर्सनल गंदगी के चलते सुर्खियों में आ जाती है। लेकिन एक ऐसा ही मामला ईशा देओल और अमृता राव के बीच भी नजर आया। दोनों ही गुस्से में नजर आई और दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई थी। दरअसल आपको बता दें कि अमृता राव को ईशा देवल ने थप्पड़ जड़ दिया और बाद में ईशा ने इस पर कहा कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि वह ये डिसर्व करती थी

अमृता ने ईशा को दी थी गाली

दरअसल आपको बता दें कि साल 2005 में ईशा देओल और अमृता राव स्टारर फिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग चल रही थी। इसी वक्त अमृता राव ने ईशा देवल को कुछ ऐसे शब्द कह दिए थे जिसे सुन एक्ट्रेस तिलमिला गई थी। जिसके बाद में वह ये बेज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने पलटवार किया।जिसके बाद अमृता को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा खुद ही किया।

ईशा ने अमृता को जड़ा थप्पड़

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने कहा था कि 1 दिन पैक अप के बाद में अमृता ने निर्देशक इंद्र कुमार के सामने ही मुझे गाली गलोज देना शुरू कर दिया था। जिसके बाद मुझे और मेरे कैमरामैन को ऐसा लगा कि उन्होंने अपनी हदें पार कर दी हैं। जिस वजह से अपने सेल्फ रिस्पेक्ट और डिग्निटी को बचाने के लिए मैंने उस पर हिट ऑफ द मोमेंट में थप्पड़ जड़ दिया।

ईशा देओल को थप्पड़ मारने पर नहीं है पछतावा

ईशा देओल ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि मुझे इस बात का कोई भी अफसोस नहीं है। जो भी अमृता ने मेरे साथ उस समय बर्ताव किया था वह ये डिसर्व करती थी। मैं अपने सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए खड़ी हुई थी। ईशा ने इसी में आगे बताया कि अमृता ने बाद में अपने बर्ताव के लिए उनसे माफी भी मांगी थी। जिसके बाद में ईशा ने उन्हें माफ भी कर दिया था। ईशा देओल ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह यह सब नहीं करती है और जब तक उन्हें कोई नुकसान ही देता है तब तक वह ऐसा कदम नहीं उठाती है।

Read more about: esha deol amrita rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X