जब बाउंसर्स से घिरी ईशा देओल संग शख्स ने कर डाली थी गंदी हरकत, बोलीं- मैंने उसका हाथ पकड़ा और...

Esha Deol Shocking Revelation: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी यानी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हालांकि कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने पति भरत तख्तानी के साथ में अपने तलाक की घोषणा कर दी थी। इसके बाद वह काफी चर्चा में भी बनी रही। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक नए इंटरव्यू में अपने अतीत की एक परेशान कर देने वाली घटना का खुलासा किया।
दरअसल ईशा देओल ने इस इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उनकी एक साल 2005 की फिल्म के प्रीमियर के वक्त एक शख्स ने उनको गलत तरीके से छुआ था। 'द मेल फेमिनिस्ट' के एक एपिसोड के दौरान ईशा देओल ने अपने साथ में हुई छेड़छाड़ की घटना का खुलासा कर दिया है।
ईशा देओल ने इस दौरान बात करते हुए बताया कि यह घटना पुणे में उनकी फिल्म 'दस' के प्रीमियर के इवेंट के वक्त हुई थी। इस इवेंट में उनके साथ में संजय दत्त से लेकर सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन जैसे कई सारे सितारे थे। बाउंसर से गिरे होने के बावजूद भी जब वह इवेंट वेन्यू में एंटर कर रही थी तो वह भीड़ में से एक शख्स ने उनको गलत तरीके से छुए।
ईशा देओल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "उस वक्त मेरे साथ में कुछ हुआ था और मैंने भी उस आदमी का फौरन ही हाथ पकड़ा और उसको भीड़ से बाहर खींचकर उसको थप्पड़ मार दिया। मैं बहुत गर्म स्वभाव की नहीं हूं और अगर कोई मेरी सहनशीलता के स्तर से परे कुछ करने लगता है तो मैं रिएक्ट जरूर करती हूं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "ऐसे वक्त में महिलाओं को बोलना जरूरी है और सिर्फ इसीलिए की पुरुष शारीरिक तौर पर मजबूत है, इसका मतलब यह नहीं होता है कि वह हम औरतों का फायदा उठाएंगे। मेरा मानना तो यही है कि महिलाएं इमोशनली काफी ज्यादा स्ट्रांग होती है और हमें इस तरीके का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।"
अगर हम ईशा देओल के पर्सनल और प्रोफेशनल की बात करें तो उन्होंने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ में शादी कर ली थी। जिनसे उन्हें दो बेटियां भी है। हालांकि शादी के 12 साल बाद दोनों ने तलाक की घोषणा की। काम की बात करें तो ईशा देओल ने 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। क्या दिल ने कहा और ना तुम जानो ना हम जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications