इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकराकर पछता रहीं ईशा देओल, बोलीं लोग- मुझ पर चप्पल फेकेंगे

सनी देओल इन दिनों अपनी 'ग़दर 2' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि 'गदर 2' की सक्सेस के बाद में फैन्स के साथ-साथ सनी देओल भी सुर्खियों में आ गए. लेकिन दूसरी तरफ उनकी बहन ईशा देओल को अपनी फिल्म 'एक दुआ' को लेकर नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवार्ड हासिल हुआ है. लेकिन इसी बीच ईशा देओल ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कई सारी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया और उन्हें इस बात का पछतावा भी है.
ईशा देओल ने गोलमाल और ओमकारा जैसी फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट
दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड बबल के साथ में ईशा देओल ने बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें विशाल भारद्वाज की ओमकारा और रोहित शेट्टी की पहली गोलमाल के लिए ऑफर आया था और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया था कि इसके अलावा उन्हें कई सारे फिल्मों के ऑफर आए जो कि उन्होंने ठुकरा दिए थे. अगर वह सभी फिल्मों के नाम बता देंगे तो लोग उन्हें चप्पल फेंक कर मारेंगे.
बोली लोग चप्पल फेंक कर मारेंगे
ईशा देओल ने इस इंटरव्यू के आगे यह भी कहा कि "मुझे गोलमाल को छोड़ने का काफी ज्यादा अफसोस है. अगर मैं इन सभी फिल्मों के नाम बताऊंगी तो जो मैंने रिजेक्ट की है. तो ब्लॉक मुझे चप्पल फेक कर मारेंगे. लेकिन मैं ईमानदारी से यही कहूंगी कि जिन लोगों ने उन फिल्मों और उन किरदारों को निभाया उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया."
ओमकारा फिल्म में बिपाशा बसु का मिला था एक्ट्रेस को किरदार
'धूम' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि "मैंने ओमकारा फिल्म को भी ठुकरा दिया था और मुझे बिपाशा बसु वाले कैरेक्टर को ऑफर किया गया था. लेकिन इसके बावजूद बिपाशा ने उसे किरदार को बहुत ही बखूबी निभाया. इस बात की मुझे बहुत खुशी है और वह काफी अच्छी भी थी." बता दें कि ओमकारा और गोलमाल दोनों ही फिल्मों को साल 2006 में रिलीज किया गया था और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थी.
ईशा देओल को फिल्मी दुनिया में नहीं मिली लोकप्रियता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा देओल बॉलीवुड के हैंडसम हंक रह चुके धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं. इतना ही नहीं उन्हें फिल्मों में काम करने के बावजूद भी वह लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई जिसकी वह हकदार थी. ईशा देओल को आखिरी बार वेब सीरीज हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में देखा गया था और उनके साथ में सुनील शेट्टी, बरखा बिष्ट, राहुल देव और करनवीर शर्मा भी नजर आए थे.


Click it and Unblock the Notifications
