..................... Esha deol recalled that she slapped amrita rao on film set for abusing Says, 'Now I'm Patient And I'm Sure That...' - Hindi Filmibeat

अमृता राव के थप्पड़ मारने के 18 साल बाद ईशा देओल का खुलासा- बोलीं- अब तो मैं पहले से भी ज्यादा..

Esha Deol

ईशा देओल और अमृता राव की पुरानी कंट्रोवर्सी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि साल 2005 में फिल्म प्यारे मोहन के सेट पर अमृता राव को एक्ट्रेस ने थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद में पूरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी. हालांकि बाद में एक्ट्रेस को अपने किए पर पछतावा भी नहीं हुआ. लेकिन अब एक्ट्रेस ने 18 साल पुरानी बात का जिक्र किया और चर्चा में आ गई.

अमृता को थप्पड़ मारने पर ईशा देओल ने किया रिएक्ट

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में ईशा देओल ने बॉलीवुड बबल के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया. जहां पर एक्ट्रेस ने अमृता राव के साथ में हुई कंट्रोवर्सी को लेकर भी रिएक्ट किया था. इतना ही नहीं ईशा देओल ने अपनी को स्टार अमृता को थप्पड़ मारने की भी पुष्टि कर डाली. ईशा देओल ने इस पर कहा कि जो भी हुआ वह बिल्कुल नहीं होना चाहिए था.

ईशा देओल ने 18 साल पहले हुए किस्से का किया जिक्र

लेकिन जब ईशा देओल से यह पूछा गया कि क्या सच में अपने थप्पड़ मार दिया था? इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि "20 साल की ईशा ने ऐसा किया. लेकिन अब मैं शांत हो गई हूं, और मुझे विश्वास है कि वह इंसान भी आज नहीं करेगा जो उन्होंने उस वक्त किया था." दरअसल आपको बता दें की फिल्म प्यारे मोहन के सेट पर थप्पड़ कांड हुआ था जिसमें ईशा देओल ने जोरदार अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था.

अमृता राव ने सेट पर दी थी ईशा देओल को गाली

दरअसल आपको बता दें की फिल्म के सेट पर ईशा देओल और अमृता राव की एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती थी. दोनों की कई बार बहस भी हो जाती थी. लेकिन बात तब ज्यादा बिगड़ गई थी जब अमृता राव ने ईशा को सबके सामने गाली दे दी थी. टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए हुए एक पुराने इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया था कि "अमृता ने मुझे डायरेक्ट इंदर कुमार और कैमरामैन के सामने गाली दे दी थी."

ईशा देओल को थप्पड़ मारने का नहीं कोई पछतावा

इसी के आगे ईशा देओल ने यह भी बताया कि "मुझे यह पूरी तरीके से मर्यादा लंगने जैसा लगा और अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट और डिग्निटी के लिए उस वक्त मैं अमृता को थप्पड़ जड़ दिया था." यहां तक कि ईशा देओल को थप्पड़ मारने का कोई भी पछतावा नहीं हुआ. इतना ही नहीं अमृता राव ने बाद में अपने बर्ताव के लिए माफी मांग ली थी और ईशा देओल ने भी उन्हें माफ कर दिया था.

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X