शादी के बाद Esha Deol पर लगाई गईं थीं इस तरह की पाबंदियां, बोलीं- मेरे सास मुझे...

Esha Deol On Her Sasural: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि उन्होंने पति भरत तख्तानी के साथ तलाक के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री मार ली है। मालूम हो कि साल 2012 में ईशा देओल ने शादी की थी और 12 साल के बाद में दोनों का तलाक हो चुका है।
लेकिन आपको बता दें कि ईशा देओल ने साल 2020 में छपी हुई किताब 'अम्मा मिया' में इस बात का खुलासा किया था की शादी के बाद में उनकी जिंदगी काफी ज्यादा बदल गई थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन पर किस तरीके की पाबंदियां लगाई गई थी।
ईशा देओल ने अपनी किताब में लिखा था कि "शादी के बाद में मेरी जिंदगी में काफी सारे बदलाव आए थे। मैं ज्यादातर समझदार और मेच्योर भी हो गई थी। मैं भरत के परिवार के साथ में रहने लग गई थी और शॉर्ट्स और गंजी में नहीं घूम सकती थी। लेकिन शादी से पहले मैं अपने घर में ऐसे ही रहती थी।"
इसके अलावा किताब में ईशा देओल ने अपने ससुराल में होने वाले रीति रिवाज के बारे में भी बताया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि घर की हर एक महिला अपने पति के लिए खाने का डब्बा पैक किया करती थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पति भरत तख्तानी से मिलने से पहले कभी भी कुछ खाना नहीं बनाया था।
ईशा देओल का यह भी कहना है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश नसीब साबित हुई क्योंकि उनकी सास ने कभी भी उनको किचन में जाने के लिए जबरदस्ती नहीं की। अभिनेत्री ने यह भी बताया और अपनी सास की तारीफ करते हुए कहा कि उनको कभी भी उन्होंने रूढ़िवादी काम करने पर दबाव नहीं डाला।
ईशा देओल ने यह भी खुलासा किया था कि उनकी सास उनको एक बहू की तरह नहीं बल्कि अपने बेटे की तरह रखती थी। स उनसे यही कहा करती थी कि वह उनके तीसरे बेटे की तरह है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भरत तख्तानी और ईशा देओल के बीच में उम्र का 1 साल का अंतर है और दोनों की दो बेटी भी है।


Click it and Unblock the Notifications











