ईशा देओल के बदन में हुए इस बदलावों के कारण टूटी हसीना की शादी, बोलीं- 'भरत नहीं चाहते थे कि मेरा...'

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने पति भरत तख्तानी के साथ 11 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों ने तलाक को लेकर ज्वाइंट स्टेटमेंट भी दिया है।
लेकिन आपको बता दें कि अब हाल ही में ईशा का एक इंटरव्यू काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है और इसमें उन्होंने अपनी नई शादीशुदा लाइफ को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। ईशा देओल ने यह भी बताया कि किस तरीके से उनके पति बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनका वजन बढ़ जाए।
इस पर ईशा देओल ने कहा था कि "भरत तख्तानी यह नहीं चाहते हैं कि मेरा वजन बढ़ जाए इसीलिए जल्दी ही हम अष्टांग योग क्लास ज्वाइन करने जा रहे हैं।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया की शादी के बाद उन्हें अपनी मां हेमा मालिनी से सलाह भी मिली। जिसमें उनकी मां ने कहा कि ससुराल में हर दिन वह पति से जल्दी सो कर उठ जाएं और सासू मां के साथ में घर का काम भी करवाएं।
ईशा देओल इंटरव्यू के दौरान यह भी बताती है कि मां से मिली हुई यह सलाह कभी भी खत्म होने वाली नहीं थी। वह हमेशा कहती थी कि तुम देर से मत सोया करो, अपने पति से पहले उठा करो, अपनी डांस प्रेक्टिस को मत छोड़ो और सास की भी मदद करो।
कुछ खबरों के अनुसार यह भी बताया जाता है कि जब ईशा देओल और भरत तख्तानी स्कूल के दिनों में एक दूसरे से मिला करते थे तो एक दिन एक्ट्रेस का उन्होंने हाथ पकड़ने की कोशिश की थी। जिस पर नाराज होकर ईशा देओल ने भरत को थप्पड़ मार दिया था और 10 साल तक दोनों ने मुलाकात नहीं की थी। लेकिन बाद में दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह उनका हाथ थाम सकते हैं तब जाकर साल 2012 में दोनों की शादी हुई।


Click it and Unblock the Notifications


