..................... Esha deol bedroom view shocked hema malini dharmendra Esha deol luxurious juhu bungalow and she shares some beautiful pictures - Hindi Filmibeat

जब ईशा देओल का बेडरूम का दरवाजा खोल.. धर्मेन्द्र- हेमा मालिनी की आंखें रह गई थी फटी

Esha Deol, Hema Malini

हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की लाडली बेटी ईशा देओल के फैंस भी दीवाने हैं. इतना ही नहीं ईशा देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन काम किया है. लेकिन अब वह फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं और अपने परिवार के साथ में समय बिताती हुई नजर आती हैं. इतना ही नहीं ईशा देओल ने फैंस के बीच अपने जुहू में स्थिति बेहद ही शानदार बंगले की तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों को देखकर हर किसी की नजर चक्र चांद हो गई है. बता दें कि एक्ट्रेस का बंगला बाहर से जितना शानदार और खूबसूरत नजर आता है उतना ही अंदर से आलीशान और भव्य है. जिसमें मेकअप रूम से लेकर ड्रेसिंग रूम तक सब कुछ है.

ईशा देओल के बंगले में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लगी है तस्वीरें

ईशा देओल ने जुहू वाले बंगले की तस्वीरों को शेयर किया और इतना ही नहीं उनका एक बंगला बांद्रा में स्थित है. खबरों के अनुसार उनके इस बंगले में कस्टमाइज कुशन भी मौजूद है. जिन पर उनके पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी के चेहरे बने हुए हैं. ईशा देओल के घर में बेहद ही खूबसूरत आर्ट पीस भी नजर आते हैं. ईशा देओल ने अपने घर के हर एक कोने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तस्वीरों को लगाया हुआ है.

ईशा देओल के घर में है बड़ा सा डांस हॉल

ईशा देओल ने इसी दौरान घर के डांस हॉल की भी झलक शेर की जिसमें भगवान की मूर्तियां भी नजर आई. उनका डांस हाल एकदम पूजा स्थल की तरह नजर आया. उनका यह घर येलो और ऑरेंज टोन के साथ में सजाया गया है. ईशा देओल ने इस बात तक खुलासा किया कि उन्हें और उनके पिता दोनों को ही घर की सजावट में पेंटिंग और अनोखी चीजों का इस्तेमाल करना काफी अच्छा लगता है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके इस डांस हॉल में जूते उतार कर जाना होता है. यहां तक की ईशा देओल की इसी हाल में सगाई हुई थी. इतना ही नहीं हेमा मालिनी भी अपने शूट के लिए यहीं पर तैयार हुआ करती थी.

लग्जरियस बंगले में मौजूद है ऑफिस स्पेस

ईशा देओल के घर में ऑफिस स्पेस भी मौजूद है और इसमें शीशे और लकड़ी का काम किया गया है. ऑफिस स्पेस में खूबसूरत बुक शेल्फ भी नजर आया. एक्ट्रेस के अवार्ड भी इसी कमरे में सजाए गए हैं. ईशा देओल के घर के बाहर एक वैनिटी रूम भी मौजूद है और वहां पर बड़े मिरर और मेकअप से भरी हुई टेबल भी है. यहां पर सिटिंग एरिया के साथ छोटा गार्डन भी देखने को मिल जाएगा.

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं ईशा देओल

अगर हम ईशा देओल के पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. यहां तक कि वह अपने भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र की फिल्मों के बारे में भी बात करती हुई कई बार नजर आती हैं. लेकिन इससे पहले वह धर्मेंद्र के बेटे करण देओल की शादी में शामिल न होने को लेकर सुर्खियों में आ गई थी.

Read more about: esha deol hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X