टीवी की ये हसीनाएं एक्टिंग छोड़ विदेश में जाकर रहना किया पसंद, शादी के बाद करियर को नहीं दी तवज्जो

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में दर्शकों के बीच में अभिनेत्रियां काफी ज्यादा लोकप्रिय हो जाती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ लोगों की तो वह काफी फेवरेट बन जाती हैं। लेकिन आज हम आपके छोटे पर्दे की कुछ ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने शादी के बाद में अपने करियर को तवज्जो नहीं दी। यहां तक की उन्होंने भारत तक को छोड़कर विदेश में जाकर बसना सही समझा।
एरिका फर्नांडिस
एरिका फर्नांडिस टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह काफी खूबसूरत भी है। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभाया था। जिससे वह टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थी। लेकिन इस सीरियल के बंद हो जाने के बाद में एरिका अब भारत छोड़कर दुबई में रहने लग गई है।
रुचा हसबनीस
रुचा हसबनीस 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में राशि का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। बता दें कि अभिनय की दुनिया में उन्होंने काफी अच्छा खासा नाम कमा लिया था। उन्होंने अभिनय तब छोड़ा जब उन्हें कई सारे सीरियल्स से अच्छे खासे ऑफर मिल रहे थे। अपने इस सीरियल के बाद में ऋचा ने शादी रचाई और यूएस में जाकर शिफ्ट हो गई। अब वह सारा समय अपने परिवार के साथ बिताती हैं।
मिहिका वर्मा
मिहिका वर्मा को छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री बताया जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अपने फैंस के साथ में कनेक्ट रहना काफी पसंद करती हैं। मिहिका वर्मा को सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में देखा गया और उन्होंने दर्शकों के बीच में भी काफी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। लेकिन उन्होंने शादी के बाद में एक्टिंग करियर को छोड़ विदेश में जाकर शिफ्ट होना सही समझा।
निकी अनेजा
निकी अनेजा भी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनानी है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा सराहना मिली थी। लेकिन शादी के बाद में उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़कर विदेश में जाकर अपना परिवार संभाला।


Click it and Unblock the Notifications











