'अगर तुम मिल जाओ...' में पूल रोमांस करने वाली हसीना शादी के बाद हाउसवाइफ बनकर कर रही है गुजारा!

बॉलीवुड में पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है. पहचान तो छोड़िए बॉलीवुड में टिक कर काम करना भी बहुत बड़ी बात है. लेकिन बॉलीवुड में कुछ सुपरस्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने कम उम्र में ही एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जो आज की हीरोइन भी नहीं कर पा रही है. आज हम बात करेंगे,उदिता गोस्वामी के बारे में जिन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया है.
उदिता गोस्वामी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं और आपको बताते हैं कि उन्होंने 'अगर तुम मिल जाओ' गाने में इमरान हाशमी को किस करके रातों-रात ऐसी सुर्खिया बटोरी थी कि आज भी वह नौजवानों के दिलों की धड़कन बनी हुई है. आपको बता दें कि उदिता गोस्वामी टॉप एक्ट्रेस ने शुमार हो चुकी थी. अचानक से उन्होंने अपने फिल्मी करियर से दूरियां बना ली. 9 फरवरी 1984 में उनका जन्म हुआ था और आज की डेट में वह 39 साल की हो चुकी है.
उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्में की है. लेकिन 19 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी के दिल को धड़का दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म पाप में जॉन इब्राहिम के साथ बेहतरीन अभिनय किया था.
जॉन इब्राहिम के साथ अभिनय करके उन्हें काफी सुर्खियां मिली थी. आपको बता दें कि उन्होंने कुछ फिल्मों को करने के बाद ही बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ सात फेरे ले लिए और एक हाउसवाइफ बनकर अपनी जिंदगी गुजार ना शुरू कर दिया था.
लोगों को इस बात की हैरानी है कि उदिता गोस्वामी नहीं अच्छे करियर को अलविदा कहकर हाउसवाइफ बनने का फैसला क्यों लिया. उदिता गोस्वामी एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक मशहूर डीजे भी है.
उदिता गोस्वामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपने कंसर्ट की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करती है. इतना ही नहीं अभिनेत्री अब सबसे ज्यादा पैसे वसूलने वाले सक्सेसफुल डीजे के लिस्ट में शुमार हो चुकी है. फिलहाल उदिता गोस्वामी एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications











