ना सलमान.. ना विवेक और ना अभिषेक, इस स्टार ने किया ऐश्वर्या राय का घंटों हाथ में गुलाब लिए इंतज़ार

हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ की रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी ने विलेन के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया। बता दे कि इमरान हाशमी को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सीरियल किसर कहा जाता है। लेकिन इस बार उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला और जमकर उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई।
इमरान हैं ऐश्वर्या के बहुत बड़े फैन
लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं और हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह ऐश्वर्या राय की बहुत बड़े फैन है और एक बार वह उनकी एक झलक पाने के लिए घंटे तक उनकी वैनिटी वैन के बाहर खड़े रहे थे। ये उस वक्त की बात है जब इमरान फिल्मों में बतौर हीरो नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे।
इमरान हाशमी ने जब घंटों किया ऐश्वर्या का इंतजार
दरअसल हाल ही में इमरान हाशमी ने कनेक्ट एफएम कनाडा से बातचीत के दौरान इस बारे में खुलासा किया और बताया कि "हमेशा से मैं ऐश्वर्या राय का बहुत बड़ा फैन था। मैंने कभी भी ऐसा नहीं किया था। लेकिन जब मैं अपने कजिन मोहित सूरी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर था तो मैं उनकी वैनिटी वैन के बाहर खड़ा रहा। उस वक्त वह भी एक असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे। मैंने तकरीबन डेढ़ घंटे तक उनका इंतजार किया। मैंने कभी भी ऐसा पहले नहीं किया था और यह काफी अजीब था। हम 'राज' फिल्म में एसिस्ट कर रहे थे लेकिन उससे पहले मैंने उनकी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' देख ली थी। तभी से मैं उनका बहुत बड़ा फैन बन गया। मैं उनकी सिर्फ एक झलक पाना चाहता था और इसी के लिए मैं उनका इंतजार कर रहा था।"
इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या को लेकर दिया था विवादित बयान
बता दे कि इमरान हाशमी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण के दौरान ऐश्वर्या राय को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था और इसी के चलते वह सुर्खियों का विषय बन गए थे। दरअसल इमरान हाशमी ने अभिनेत्री को प्लास्टिक का दिया था और इस बयान के चलते काफी बवाल भी मचा था। लेकिन अब इस पर रिएक्ट करते हुए इमरान हाशमी ने कहा कि "वो मेरा यह मतलब बिल्कुल भी नहीं था। मैं तो ऐश्वर्या का बहुत बड़ा फैन हूं और यह शो का एक कांसेप्ट है। मैं कुछ भी नहीं कह सकता और हैंपर भी नहीं जीत सकता। मैं हमेशा से ही उनका बहुत बड़ा फैन था और मैं जानता हूं कि लोग इसका खूब फायदा उठाएंगे। तो फिर क्या हुआ? लोग तो हर वक्त बकवास को ही एक बड़ा मुद्दा बना दिया करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











