जब महेश भट्ट ने इमरान हाशमी को दे डाली थी धमकी, कहा- 'तुमको फ़िल्म ने निकल देंगे, यहां चैरिटी नहीं चल रही'

Emraan Hashmi Career Struggling: बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी का भले ही फिल्म इंडस्ट्री से काफी गहरा नाता रहा हो, लेकिन इसका कोई भी उन्हें फायदा नहीं मिला। इमरान हाशमी को अपनी मेहनत के बलबूते पर ही यह मुकाम हासिल हुआ है। इमरान हाशमी ने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी डेब्यू फिल्म में उन्हें बाहर कर दिया गया था और चेतावनी भी दी गई थी।
इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए बताया कि "महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने चांस लिया और वह अपने घर से ही एक स्टार चाहते थे। यहीं से मेरी करियर की शुरुआत हुई और मैंने बेबी स्टेप्स ले लिए थे। मेरा किसी भी तरीके का कोई ग्रैंड लॉन्च भी नहीं किया गया था। दरअसल मेरे परिवार में किसी को भी मुझ पर भरोसा नहीं था और मेरी दादी चाहती थी कि मैं फिल्मों में काम ना करूं, ऐसा इसीलिए क्योंकि मेरा दिमाग उस तरीके का नहीं था।"
इमरान हाशमी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरी मां को डर लगता था। लेकिन मेरे मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट को ऐसा लगा कि कोई बात नहीं एक बार ट्राई कर लिया जाए। इसको एक मौका देकर देखते हैं और मेरी शुरुआत छोटे बजट की फिल्म से की गई थी। देबू के समय पर महेश बट मेरे साथ बहुत सख्त तरीके से पेश आए और कहा कि अगर तुमने पहले शॉर्ट में अच्छा नहीं किया तो उसके बाद के सीन्स में तुम्हें हम फिल्म से निकाल देंगे।"
इमरान हाशमी ने बताया कि "महेश भट्ट ने मुझे कहा कि तुम आगे एक्टिंग को लेकर भूल जाना। मेरे अंदर उन्होंने एक डर बैठा दिया था कि अगर तुम्हें दर्शकों ने पसंद नहीं किया तो हम तुम पर फालतू का पैसा खर्च नहीं करेंगे। हम यहां पर चैरिटी के लिए नहीं बैठे हुए हैं और अगर तुम अच्छे एक्टर नहीं बन पाए तो हम भले ही एक ही फैमिली से हो लेकिन एक हद के बाद में तुम्हें काम नहीं दे पाएंगे। क्योंकि यह एक तरीके का बिजनेस है।" इमरान हाशमी तब से समझ गए कि वह अपनी काबिलियत और मेहनत के बलबूते पर ही अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications