Aashiqui 2 के लिए आदित्य नहीं बल्कि ये रोमांटिक हीरो था मेकर्स की पहली पसंद, एक वजह से ऑफर किया रिजेक्ट

Emraan Hashmi, Aashiqui 2

बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर कहे जाने वाले इमरान हाशमी को सीरियल किसर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जिनमे खूब भर-भर कर रोमांस दिखाया गया था। लेकिन अब आशिक को लेकर जिक्र आया है और क्या आपको पता है कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' के लिए इमरान हाशमी मेकर्स की पहली पसंद है। हालांकि एक्टर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

आशिक 2 के लिए इमरान हाशमी द पहली पसंद

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में इमरान हाशमी के एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि मोहित सूरी ने 'आशिकी 2' के लिए सबसे पहले उनको ऑफर किया था। मोहित सूरी ने बाकायदा उनको अप्रोच किया था और इसके बावजूद भी उन्होंने इस बेहतरीन फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि इमरान हाशमी ने इसके पीछे का कारण भी बताया।

इमरान हाशमी ने क्यों ठुकराया ऑफर?

इमरान हाशमी ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि "जब उन्होंने फिल्म की कहानी मुझे सुनाई तो मुझे ऐसा लगा कि यह फिल्म मेरे लिए नहीं बल्कि किसी एक नए एक्टर के लिए बनी है। एक ऐसा एक्टर जिसकी कोई भी छवि ऑडियंस के बीच में नहीं बनी हो।" इमरान हाशमी ने मोहित सूरी को यही कहकर इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इमरान हाशमी ने यह भी बताया कि इस फिल्म को छोड़ने को लेकर उन्हें कोई भी पछतावा नहीं है।

आशिक 3 में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी ये हसीना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में इस फिल्म को आदित्य रॉय कपूर को ऑफर किया गया और उनके साथ में श्रद्धा कपूर नजर आई। दोनों की जोड़ी हिट गई थी और इस फिल्म की सफलता के बाद अब 'आशिक 3' को लेकर चर्चा हो रही है। खबर तो यह भी आ रही है कि कार्तिक आर्यन को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है और तृप्ति डिमरी उनके अपोजिट नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और साल 2025 में इसे रिलीज किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: emraan hashmi aashiqui 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X