..................... Emraan Hashmi once revealed that he was waiting for Aishwarya Rai outside her vanity van - Hindi Filmibeat

जब Emraan Hashmi ने घंटों तक Aishwarya Rai का किया था इंतज़ार, एक झलक पाने के लिए थे बेकरार

Emraan Hashmi On Aishwarya Rai

Emraan Hashmi On Aishwarya Rai: इमरान हाशमी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और एक वक्त था जब वह लीड हीरो के तौर पर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्हें सीरियल किसर का टैग भी मिल चुका था। हालांकि काफी साल इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद उन्होंने फिल्म टाइगर 3 से नेगेटिव किरदार में कम बैक किया और यहां से भी वह छा गए।

लेकिन इमरान हाशमी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह ऐश्वर्या के बहुत बड़े फैन है। यहां तक कि वह ऐश्वर्या राय की एक झलक पाने के लिए घंटों तक उनकी वैनिटी वैन के बाहर खड़े रहे थे। दरअसल तब इमरान हाशमी ने फिल्मों में एंट्री नहीं मारी थी और तब वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे।

कनेक्ट एफएम कनाडा से बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने बताया कि हमेशा से "मैं ऐश्वर्या राय का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। लेकिन मैंने इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं किया था। लेकिन जब मैं अपने कजिन मोहित सूरी के साथ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था तो मैं उनकी वैनिटी वैन के बाहर उनका इंतजार कर रहा था।"

इमरान हाशमी ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने तकरीबन डेढ़ घंटे तक इंतजार किया। यह बहुत अजीब अनुभव था। तब मैं राज फिल्म में असिस्ट कर रहा था। हालांकि ऐश्वर्या की इससे पहले मैंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम भी देखी थी। इसी फिल्म से वह मुझे पसंद आने लगी थी और मैं उनका फैन बन गया था। मैं बस उनको एक बार देखना चाहता था और इसके लिए उनका इंतजार भी किया।"

Read more about: emraan hashmi aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X