'इमरान-मल्लिका का बेटा...', Emraan Hashmi के हमशक्ल की वीडियो देख लोग बनाने लगे बातें

Emraan Hashmi

Emraan Hashmi Lookalike: इमरान हाशमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सीरियल किसर' माने जाते हैं। एक वक्त पर अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जहां पर वह लीड हीरो के तौर पर नजर आए। लेकिन काफी साल तक काम न करने के बाद उन्होंने कमबैक किया और विलेन के अवतार में भी उन्हें काफी लोगों का प्यार मिला।

लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हूबहू इमरान हाशमी जैसा शख्स उनके ही गाने पर एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रही इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स की अभी तक कोई भी पहचान नहीं मिली है। लेकिन इस दौरान वह इमरान हाशमी के गाने 'झलक दिखला जा' पर जमकर एक्टिंग करता हुआ देखा जा सकता है।

इस वीडियो में इस शख्स ने हूबहू इमरान हाशमी जैसे बाल रखे हुए हैं। साथ ही से भी बिल्कुल एक्टर जैसी ही है। अंदाज और मुस्कुराहट भी इमरान हाशमी की तरह ही नजर आ रही है। अब लगातार इस वीडियो पर लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और काफी सारे लोगों ने तो इस शख्स का मजाक भी बना दिया है।

एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत का बेटा है, मर्डर फिल्म से।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "भाई आपका डुप्लीकेट मुंबई में रहता है।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "बस 19-20 करोड़ का फर्क है।"

Read more about: emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X