फिल्मों में भर-भरकर किया रोमांस, खूब दीं हिट, फिर बैक-टू-बैक दे डाली फ्लॉप फ़िल्में, अब विलेन बन छाया ये एक्टर

Emraan Hashmi Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर किसी के स्टारडम का एक वक्त होता है। आज कोई एक्टर फेमस है तो कल कोई और एक्टर पॉपुलर हो जाएगा। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक वक्त पर रोमांस किंग बनाकर पर्दे पर धमाल मचा दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की।
इमरान हाशमी ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर' से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद वह रात हो रात फेमस हो गए थे। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब वह बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने लगे। जिसके चलते उन्होंने विलेन बनने का फैसला लिया और उनका यह अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया।
बता दे कि इमरान हाशमी पिछले कई सालों से एक भी हिट देने में असफल साबित हुए। उनकी फ्लॉप फिल्मों की एक लंबी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। उनकी फिल्मों से काफी उम्मीद लगाई गई कि उनका करियर पटरी पर एक बार फिर से आएगा, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। लीड किरदार में नजर आने वाले इमरान कभी किसिंग किलर के नाम से फेमस थे।
लेकिन जब इमरान हाशमी का करियर आगे नहीं बढ़ पाया तो वह विलेन बनने पर मजबूर हुए। उन्हें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में विलेन के रोल में देखा गया। हालांकि आपको बता दें कि इमरान हाशमी के विलेन वाले अवतार को भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया और उन्हें इसके लिए खूब तारीफ भी।
अगर हम इमरान हाशमी के करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में काफी सारी हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में जन्नत से लेकर मर्डर 2 और द डर्टी पिक्चर का नाम भी शामिल है। एक वक्त हुआ करता था जब इमरान हाशमी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया करती थी।


Click it and Unblock the Notifications