..................... पिछले 10 सालों में इस एक्टर ने नहीं दी एक भी हिट फिल्म, मगर काम की हुई है जमकर तारीफ|emraan hashmi has not given a single hit film in the last 10 years, but work has been praised| - Hindi Filmibeat

पिछले 10 सालों में इस एक्टर ने नहीं दी एक भी हिट फिल्म, मगर काम की हुई है जमकर तारीफ

Emraan Hashmi

एक समय ऐसा था, जब इमरान हाशमी को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कहा जाता था। 'मर्डर', 'आशिक बनाया आपने', 'कलियुग', 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों की वजह से यंग जेनरेशन के लिए इमरान हाशमी किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे इमरान हाशमी का चार्म ना जाने कहां खोने लगा। आलम यह हुआ कि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सेल्फी' भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार भी थे। दो-दो सुपरस्टार्स की उपस्थिति के बावजूद इस फिल्म की डूबती नैया को कोई पार नहीं लगा सका और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। 'सेल्फी' के फ्लॉप होने के बाद लोग अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप फिल्मों के बारे में बातें कर रहे हैं लेकिन इमरान हाशमी का करियर भी गंभीर समय से गुजर रहा है।

पिछले 10 सालों में नहीं दी एक भी हिट फिल्म :

इमरान हाशमी साल 2013 में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इसके बाद इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो 10 सालों बाद वह फिल्म 'सेल्फी' में दिखे। साल 2013 में इमरान ने 11 फिल्में की थी, जिनमें 'एक थी डायन', 'घनचक्कर', 'राजा नटवरलाल', 'एक्स', 'हमारी अधुरी कहानी', 'अजहर', 'द बॉडी', 'चेहरे', 'राज रिबूट' जैसी फिल्में भी शामिल थी और सारी की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इन 10 सालों के बीच में उन्होंने 'मुंबई सागा' और 'बादशाहो' में भी काम किया था जिसमें से 'बादशाहो' ही थोड़ा अच्छा बिजनेस कर सकी थी। इमरान हाशमी की आखिरी हिट फिल्म 'राज 2' थी जो 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिल्में फ्लॉप पर काम की तारीफ :

इमरान हाशमी को उनकी पहली फिल्म से ही जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया था। उनके सीरियल किसर वाली इमेज ने उन्हें यूथ के बीच लोकप्रिय तो बना दिया लेकिन बॉय नेक्स्ट डोर का टैग पर उन पर लटका दिया था। फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में फिल्म क्रिटिक्स को भी इमरान के अंदर छिपे कलाकार की झलक दिखी और उनके काम की तारीफ होने लगी। इसके बाद 'एक थी डायन', 'शंघाई' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में इमरान हाशमी ने खूब नाम कमाया। इमरान हाशमी फ्लॉप फिल्मों की वजह से बॉलीवुड के हिट हीरो वाले सेक्शन में फिट नहीं बैठते लेकिन कंटेंट अगर दमदार हो तो इमरान एक फ्लॉप फिल्म से भी दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ जाने का हौसला रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इमरान की अगली फिल्म 'टाइगर 3' पर ही उनका पूरा करियर दांव पर लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के अपोजिट विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

Read more about: emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X