इमरान हाशमी का वो सबसे गंदा KISS, एक्ट्रेस को ऐसे चूमा कि हसीना बोली- उससे अच्छा तो...

जब भी इमरान हाशमी का नाम सामने आता है तो उनकी मर्डर फिल्म हर किसी को याद आ जाती है। इतना ही नहीं उन्हें सीरियल किसर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि उनकी मर्डर फिल्म 2004 में रिलीज हुई और हर किसी के दिलों में वह बस गई थी। तभी से इमरान हाशमी का नाम भी हर किसी के कानों में गूंजने लगा था। इस फिल्म में उनके साथ में मल्लिका शेरावत लीड रोल में नजर आई थी। दोनों के काफी बोल्ड सीन भी फिल्माए गए थे। साथ ही दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। युवाओं के बीच तो इस फिल्म और जोड़ी दोनों का ही काफी ज्यादा क्रेज बन गया था। अगर हम दोनों की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक दूसरे से इस बात को लेकर काफी नाराज हो गए थे।
इमरान हाशमी ने जैकलिन फर्नांडिस को बताया मल्लिका शेरावत से लाख गुना अच्छा किसर
दरअसल आपको बता दें कि मर्डर फिल्म में जितने ज्यादा बोल्ड सीन देकर गए हैं। उतने ही ज्यादा इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच में झगड़ों के किस्से भी देखे गए हैं। बता दें कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के दौरान रैपिड फायर टास्क में इमरान हाशमी ने मल्लिका को सबसे ज्यादा बुरी किसर बता दिया था। इसी के साथ साथ इमरान हाशमी ने इस शो में यह भी कह दिया था कि मल्लिका शेरावत से लाख गुना अच्छी किसर जैकलिन फर्नांडिस है।
मल्लिका शेरावत ने इमरान हाशमी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा सांप से भी बुरा किसर
लेकिन यह मामला यहीं पर नहीं थमता है। दरअसल आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत से एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी की इन बातों को लेकर सवाल किया गया था। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने गुस्सा जाहिर किया और कहा कि उनसे बेहतर किसे तो मुझे उस सांप ने कर दिया था जिसने 'हिस्स' फिल्म में मेरे साथ काम किया था। लेकिन काफी वक्त बाद में मल्लिका शेरावत ने इस बात का खुलासा किया था कि उन दोनों का झगड़ा बहुत ही बचकाना था।
मल्लिका ने अपने और इमरान के झगड़े को बताया बचकाना
एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में ऐसे कई सारे सितारे मौजूद है जो कि सेट पर आते ही अपनी कुर्सी जमाना शुरू कर देते हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती हूं। मेरी इन सभी चीजों को लेकर मेरे को स्टार्स के साथ में लड़ाई भी हो जाती है। मडर फिल्म के दौरान भी इमरान हाशमी के साथ में मेरी लड़ाई हुई थी। हम दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं कर पा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications