इमरान हाशमी B'day: सीरीयल किसर-दमदार एक्टर, फ्लॉप फिल्में लेकिन करियर सुपरहिट
बॉलीवुड में 15 साल पहले फिल्म फुटपाथ से कदम रखने वाले इमरान हाशमी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। पहली फिल्म तो फ्लॉप थी लेकिन इमरान के करियर की गाड़ी चल पड़ी। कुछ सालों ही इमरान बॉलीवुड में बड़े स्टार्स में गिने जाने लगे। वहीं कुछ फिल्में और आईं और वे बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर हो गए। इमरान ने फिल्मों में बैड बॉय बनकर ऑडिएंस को इतना इंप्रेस किया कि आज उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिना जाता है।
[कृति सेनन ने टाइगर के साथ की शुरुआत, अब अक्षय कुमार के साथ, देखें दिलकश Pics]
आखिरी बार इमरान अजय देवगन की फिल्म बादशाहो में नजर आए थे। इमरान हाशमी ने अपनी पहचान ग्रे शेड कैरेक्टर्स से बनाई है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इमरान की किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं रही है। वे ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब एक के बाद एक लगातार उन्हें फ्लॉप फिल्में ही मिल रही हैं। उनकी आखिरी हिट फिल्म राज 3 थी जो कि 2012 में आई थी।

लगातार 10 फ्लॉप फिल्मों के बाद इमरान हाशमी का करियर और स्टरडम डूबने की कगार पर है और इसके चलते उन्हें एक सुपरहिट फिल्म की सख्त जरूरत है। आगे जानें इमरान हाशमी की 35 फिल्मों के सफर में कौन सी फिल्में रहीं सुपरफ्लॉप और फिल्में जिन्होंने उन्हें दिलाई अलग पहचान-


Click it and Unblock the Notifications