किसिंग सीन को लेकर इमरान हाशमी ने दिया था विवादित बयान, मल्लिका शेरावत ने एक्टर को लिया आड़े हाथ

Emraan Hashmi Mallika Sherawat Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इमरान हाशमी को सीरियल किसर का टैग मिला हुआ है। बता दे कि इमरान हाशमी ने मर्डर से लेकर आशिक बनाया और राज जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी है। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने किसिंग सीन और इंटिमेट सीन दिए हैं। जिसके चलते उन्हें सीरियल किसर का टैग दे दिया गया।
लेकिन आज हम आपको इमरान हाशमी से जुड़े एक विवाद के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल इसकी नींव चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के दौरान पड़ गई थी। बता दे कि इस चैट शो के दौरान इमरान ने कुछ ऐसा कह दिया कि उसके चलते अच्छी खासी कंट्रोवर्सी होने लग गई थी और साथ ही साथ एक्टर काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे।
बता दे कि 'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर ने इमरान हाशमी से सवाल किया कि किस एक्ट्रेस को किस करना उनके लिए सबसे खराब रहा? जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए मल्लिका शेरावत का नाम ले दिया और कहा कि उनके साथ किस करना उनके लिए एक बुरे सपने जैसा अनुभव था।
इसके बाद में शो के दौरान ही इमरान हाशमी ने 'मर्डर 2' फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के साथ किसिंग सीन देने को लेकर एक अच्छा एक्सपीरियंस बताया। हालांकि आपको बता दें कि इमरान हाशमी के इस बयान के बाद में वह काफी ज्यादा विवादों में आ गए थे और एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने भी उन पर अपनी सारी भड़ास निकाल दी थी।
एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने खरी खोटी सुनाते हुए इमरान हाशमी को लेकर कहा था कि उनकी फिल्म 'हिस्स' में उन्होंने सांप को किस किया था और वह 'मर्डर' के उनके को-स्टार इमरान हाशमी से काफी ज्यादा बेहतर था। मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी दोनों ही अपनी नोंकझोंक को लेकर काफी लंबे वक्त तक विवादों में बने रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications