जब Emraan Hashmi ने Aishwarya Rai पर किया था ऐसा कमेंट, सालों रही तकरार, ऐश ने साथ काम करने से भी किया इंकार

emraan-hashmi-aishwarya-rai-fight-when-actor-called-aish-plastic-they-never-came-on-talking-terms

Emraan Hashmi- Aishwarya Rai controversy: इमरान हाशमी यूं तो बॉलीवुड गॉसिप्स और विवादों से दूर ही रहते हैं। लेकिन एक बार वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण का हिस्सा बने और फिर उन्होंने ऐसी बातें कह दीं, जिसने तहलका मचा दिया है। इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय पर एक ऐसा कमेंट कर दिया था, जिस वजह से दोनों के बीच लंबे समय तक तकरार रही थी।

कॉफी विद करण के चौथे सीजन में इमरान हाशमी और अपने अंकल महेश भट्ट के साथ नजर आए थे। अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले इमरान और महेश भट्ट दोनों ने टॉक शो में रैपिड फायर राउंड में जीत हासिल की। और इसी दौरान इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक यानि की फेक कर दिया।

लंबे समय ना ऐश्वर्या राय ने और ना ही इमरान हाशमी ने इस बारे में कभी बात की। लेकिन जाहिर था कि दोनों के बीच कुछ भी सही था क्योंकि ऐश ने इमरान के साथ एक फिल्म करने से साफ इंकार कर दिया था। जी हां, अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'बादशाहो' के लिए ऐश्वर्या को अप्रोच किया था, ऐश ने फिल्म को हां भी कर दी थी। लेकिन जैसे ही फिल्म से इमरान जुड़े, तो ऐश्वर्या आउट हो गईं।

ये था मामला

ये था मामला

इमरान हाशमी से कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में कई हस्तियों के नाम के साथ उन पर एक शब्द में कुछ कहने को कहा गया। जब उनसे ऐश्वर्या राय के लिए एक शब्द पूछा गया, तो उन्होंने कहा - प्लास्टिक!

जब मिलूंगा तो माफी मांग लूंगा

जब मिलूंगा तो माफी मांग लूंगा

हालांकि कुछ सालों के बाद, इमरान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं, ये सब तो उस कॉफी हैंपर के लिए था। करण अपने शो में आपसे शैतानी में कुछ भी निकलवा लेते हैं और आप बस कह जाते हैं। वो भी ऐसा ही एक पल था। मुझे तो लगता है कि ऐश्वर्या राय इस बात को भूल भी गई होतीं, अगर आप लोगों ने बार बार इसके बारे में छाप कर उन्हें याद नहीं दिलाया होता। बहरहाल अगर उन्हें वाकई बुरा लगा है तो मैं ज़रूर जब भी उनसे मिलूंगा, इस बाबत माफी ज़रूर मांगूंगा।

ऐश्वर्या ने दिया था जवाब

ऐश्वर्या ने दिया था जवाब

इंटरव्यू में जब ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि उन्हें उनके जीवन से सबसे गन्दा या भद्दा कमेन्ट कौन सा मिला है? जिस पर ऐश ने कहा- फेक और प्लास्टिक।

हालांकि ऐश्वर्या राय ने इसके बाद कुछ नहीं कहा और किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन इन दोनों बातों को जोड़ना किसी के लिए काफी आसान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X