किसी को पड़ा थप्पड़ तो, किसी ने की सट्टेबाजी.. एल्विश से पहले बुरे फंस चुके हैं ये बिग बॉस स्टार्स

elvish yadav to shilpa shinde these bigg boss winners also has controversy

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव कानूनी घेरे में आ चुके हैं और आपको बता दें कि उन पर रेव पार्टी केस के गंभीर आरोप भी लगे हैं। यहां तक कि एल्विश को गिरफ्तार तक कर लिया गया था। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि इससे पहले भी बिग बॉस के कई सारे विनर विवादों में आ चुके हैं। तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और सीरियल भाभी जी घर पर है में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता। वह बिग बॉस 11 की विनर भी रह चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने ही सीरियल भाभी जी घर पर है कि मेकर्स पर परेशान करने के आरोप लगा दिए थे और बाद में वह काफी ज्यादा विवाद में घिर गिर गई थी। यहां तक कि एक्ट्रेस ने विकास गुप्ता पर भी आरोप लगाए थे।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला भी बिग बॉस 12 के विनर रह चुके हैं और उन्हें भी विवादों में देखा जा चुका है। एक्टर पर सेट पर मारपीट करने और ड्रिंक एंड ड्राइव करने के भी आरोप लगाए जा चुके हैं।

मनवीर गुर्जर

मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 के विनर रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनका एक गाली गलौज करता हुआ वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद में वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए थे।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। वह बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी है और इसके बावजूद उनका विवादों से गहरा नाता रहा। दरअसल यह विवाद उनकी शादी को लेकर था। जब उन्होंने दूसरी शादी शोएब इब्राहिम के साथ में की तो उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। इसके बाद में एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हुई थी।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी भी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उनकी खूबसूरती पर हर कोई दिल हार बैठता है। वह बिग बॉस 4 की विनर रह चुकी है और एक इवेंट में उन्होंने कह दिया था कि उनकी ब्रा का साइज भगवान लेते हैं। उनके इस बयान से वह काफी ज्यादा विवादों में आ गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X